फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। सेक्टर 30 स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस को लेकर कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस कड़ी में सोमवार को छात्रों ने रंगारंग देशभक्ति व लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। इस दौरान छात्रों का उत्साह देखते बन रहा था। छात्रों की हौसला अफजाई के लिए डीसीपी मुख्यालय विक्रम कपूर और उनकी धर्मपत्नी नीलम कपूर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थी। छात्रों ने मुख्यातिथि के पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया। स्कूल की प्रिंसिपल हेमा अरोड़ा ने मुख्यातिथि का स्वागत पौधा देकर किया। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति थीम पर आधारित प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम में छात्रों ने हरियाणवी नृत्य, देशभक्ति भाषण, फैंसी ड्रेस आदि के माध्यम से अपनी प्रतिभा से अवगत कराया। हम इंडिया वाले..गीत की प्रस्तुति ने सभी में देशभक्ति की भावना जागृत की। छात्रों ने बुजुर्गों के थीम पर नुक्कड़ नाटक का मंच किया। जिसे उपस्थित सभी अतिथियों ने सराहना की। प्रिंसिपल अरोड़ा को स्कूल कैंपस के बेहतर रखरखाव, अनुशासन और गुणात्मक शिक्षा के लिए डीसीपी मुख्यालय ने प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। प्रिंसिपल अरोड़ा ने आजादी के अर्थ पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्वच्छ रखने की भी शपथ दिलाई। सभी को 72वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। डीसीपी मुख्याालय विक्रम कपूर ने कहा कि नन्हें-मुन्हें बच्चों के बीच उनकी प्रस्तुति देखना एक सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने बच्चों के प्रस्तुति की जमकर तारीफ की।
Related Posts
साहसिक कार्य के लिए पुलिस कर्मी रामअवतार एवं उसकी पुरी टीम को वार्ड 29 के पार्षद प्रतिनिधि विनोद भाटी एवं वार्ड वाशियो ने सम्मानित किया
फरीदाबाद (देवेंदर सिंह /दीपक शर्मा )|वार्ड नः 29 की गली नः 16 बसेलवा कालोनी के एक मकान में लगी आग…
रयान इंटरनेशनल विद्यालय फरीदाबाद के प्रांगण में विद्यालय का संस्थापक दिवस समारोह बडे उत्साह,उमंग व धूमधाम से आयोजित किया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) रयान इंटरनेशनल विद्यालय फरीदाबाद के प्रांगण में विद्यालय का संस्थापक दिवस समारोह बडे उत्साह,उमंग व धूमधाम…
बलदेव अलावलपुर द्वारा आयोजित आभार रैली में उमड़ा जनसैलाब
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि वर्तमान सरकार सबका साथ सबका विकास की…