एम वी एन विश्वविद्यालय के तत्वाधान में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया

( विनोद वैष्णव )| एम वी एन विश्वविद्यालय के तत्वाधान में स्कूल ऑफ लॉ में अतुल्य भारत में विधि के योगदान पर इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व गणेश वंदन व पूजन से किया गया।कार्यक्रम की विशेष अतिथि पलवल न्यायालय की डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी की सीजेएम डॉ कविता कंबोज और मुख्य अतिथि एडवोकेट सुबोध कुमार सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया नई दिल्ली थे।कार्यक्रम की विशेष अतिथि डॉ कविता कंबोज ने बच्चों को पुरस्कृत किया और सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि वह सभी विषयों पर थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज भी लें और अपने गुरुओं से पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद भी संपर्क में रहें जिससे उन्हें प्रेक्टिकल लाइफ में किसी भी समस्या पर राय मिल सके। इस अवसर पर सीनियर विधि विद्यार्थियों यसविंदर रावत, हर्षिता अग्रवाल, श्वेता शर्मा, मनीषा, प्रिंस, प्रदीप ने मूट कोर्ट का आयोजन करके नए छात्र छात्राओं को यह संदेश दिया कि कैसे अधिवक्ता अपने कला-कोशल व ज्ञान से ना केवल अपने क्लाइंट वरन समाज को नई दिशा दे सकता है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट सुबोध कुमार ने बताया कि अतुल्य भारत के लिए सर्वधर्म समभाव के साथ साथ सर्व समाज समभाव की भावना को प्रोत्साहित करना होगा।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ राजीव रतन ने सभी नए छात्र छात्राओं व उपस्थित अभिभावकों का हार्दिक अभिनंदन व स्वागत करते हुए कहा कि लो एक नोबेल प्रोफेशन है जिसके माध्यम से वह समाज को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। एम वी एन हमेशा विद्यार्थियों को अच्छी सुविधाएं वा प्रेक्टिकल नॉलेज के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राहुल वार्ष्णेय ने सभी नए छात्र छात्राओं का एम वी एन परिवार में स्वागत किया और बताया विधि क्या है, क्यों है, विधि से हम क्या कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिस समाज में विधि जैसे-जैसे मजबूत होती है समाज भी उतना ही मजबूत होता जाता है और इतिहास गवाह है कि जब जब समाज में बदलाव लाया गया है, लाने वाला व्यक्ति विधि स्नातक होता है।कार्यक्रम के अंत में विधि प्रवक्ता नीतू भाटी ने कार्यक्रम के विशेष अतिथि, मुख्य अतिथि, उपस्थित सभी सम्मानित अधिकारियों अभिभावकों छात्र व छात्राओं का धन्यवाद दिया कि उन्होंने अपना अमूल्य समय प्रदान किया।इस अवसर पर डॉ विनीत सिन्हा, डॉ सचदेवा, डॉ पवन शर्मा, मुकेश सैनी, गौरव सैनी, रामवीर सिंह, प्रशांत कुमार, तरुण बिरमानी,सविता, शबाना, अजय कुमार, अभिषेक कुमार, खुशबू अरोरा, सुरेंदर, रवि आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *