फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। भारतीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बलराज भगत, मुकेश रावत, प्रभु रावत, चंद्रपाल भाटी, सूरजभान, राजेन्द्र अत्री, मुकेश कौशिक, हेतराम शर्मा, अमित कौशिक, रणधीर ठाकुर को किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं और पार्टी की नीतियों एवं कार्यशैली में आस्था दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास की एक नई हवा चल रही है। आज प्रदेश और देश ऊंचाईयों के नए आयाम छू रहा है, लोगों के हितों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जिससे लोगों को भाजपा के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है और लोग अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। सुखबीर मलेरना ने कहा कि आज हमारे देश का विश्व के टॉप देशों में शुमार है। चाहे बात आर्थिक नीति की हो, खेल नीति की या रक्षा सौदों की आज भारतीयों को पूरी दुनिया में गौरव और सम्मान मिल रहा है। जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच और दूरदर्शिता को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल समस्त प्रदेश में एक समान विकास कार्य करा रहे हैं। किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे प्रदेश का किसान खुशहाल एवं संपन्न बन रहा है। सुखबीर मलेरना ने नवनियुक्त सदस्यों का किसान मोर्चा में सदस्य बनने पर स्वागत किया और किसान मोर्चा की नीतियों एवं कार्यों से अवगत कराया।
Related Posts
बाल कल्याण पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हरियाणा स्टेट बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| बाल कल्याण पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हरियाणा स्टेट बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त…
एनजीएफ कॉलेज में चार दिवसीय इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
पलवल (विनोद वैष्णव) : एनजीएफ कॉलेज में चार दिवसीय इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कॉलेज में क्रिकेट…
यातायात पुलिस द्वारा केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल सेक्टर 88 तथा सरस्वती ग्लोबल स्कूल तिगांव के विद्यार्थियों एवं स्कूल बस ड्राइवर को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति विभिन्न स्तर पर किया गया जागरुक
फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त राकेश आर्य के निर्देशानुसार एवं डीसीपी ट्रैफिक ऊषा के मार्गदर्शन में के॰आर॰ मंगलम वर्ल्ड स्कूल सेक्टर…