फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में चार दिवसीय ६४वीं एसजीएफआई डिस्ट्रिक्ट आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। उक्त जानकारी देते हुए स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने कहा कि जिला शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा संचालित इस चार दिवसीय ६४वीं एसजीएफआई डिस्ट्रिक्ट आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन २३ अगस्त से २६ अगस्त स्कूल के परांगण में होगा जिसका उद्घाटन श्री अमन यादव, एसीपी तिगांव करेंगे। प्रतियोगिता में ब्यॉज एवं गल्र्स दोनों श्रेणी में इवेंट होंगे। इसमें अंडर-14 आयुवर्ग, अंडर-17 आयुवर्ग और अंडर-19 आयुवर्ग में बॉयज व गल्र्स कैटिगरी के रिकर्व राउंड व इंडियन राउंड खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में होने वाले इवेंट सुबह 9:00 बजे से शाम ३:30 तक चलेंगे। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों के लिए भी वहां उपस्थित रहने के विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि वे अपने बच्चों का हौंसला बढ़ा सकें। दीपक यादव ने बताया कि प्रतियोगिता को संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा आर्चरी कोच नीरज वशिष्ठ को जिम्मेदारी दी गई है। २३ अगस्त को प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद मुख्य रूप से गल्र्स के लिए अर्चरी इवेंट होंगे जिसमें जिले के स्कूलों से १५० से अधिक गल्र्स हिस्सा लेंगी और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेंगी। प्रतियोगिता का सुपरविजन अस्सिटेंट एजुकेशन ऑफिसर स्पोटर्स बुद्धिराम धनखड़ करेंगे वहीं गेम कनवेनर के रूप में आर्चरी कोच नीरज वशिष्ठ, धर्मजीत बीपीई दयालपुर एवं गीता चौहान बीपीई मेवला महाराजपुर को नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में अनेक प्रकार की राज्य और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई जा चुकी हैं। स्कूल द्वारा ८वें सीबीएसई क्लस्टर गेमों का भी सफल आयोजन किया जा चुका है। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल को जिला स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता को होस्ट करने का दूसरी बार अवसर मिला है। दीपक यादव ने कहा कि हम पहले भी डिस्ट्रिक्ट लेवल आर्चरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर चुके हैं और इस बार भी यह आयोजन सफल रहेगा।
Related Posts
कुंदन ग्रीन वैली के होनहार बने राज्य चैंपियन
बल्लबगढ़ (विनोद वैष्णव )|पंचकुला मे संपन्न हुई एसजीएफआई राज्य स्तरीय तलवारबाज़ी प्रतियोगिता मे जिले स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए…
आइडियल पब्लिक स्कूल में वार्षिक महोत्सव बड़े हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया
फ़रीदाबाद(विनोद वैष्णव ) | आइडियल पब्लिक स्कूल में वार्षिक महोत्सव बड़े हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल ने महोत्सव का…
राष्ट्रीय किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए फरीदाबाद की टीम रवाना: सुनील
फरीदाबाद Vinod Vaishnav। क्रिक बाक्सिंग फेडरेशन ऑफ इण्डिया (केएफआई) द्वारा पाटलीपुर स्पोर्टस काम्पलैक्स पटना बिहार में राष्ट्रीय किकबाक्सिंग प्रतियेागिता 2017…