फरीदाबाद Vinod Vaishnav । विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल तिगांव के छात्र ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। पटना, बिहार में २७ से ३१ दिसंबर २०१७ तक चलने वाली नेशनल किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप में स्कूल के छात्र साहिल बूरा ने कांस्य पदक हासिल किया। साहिल को यह पदक ४५ किलोग्राम कैटेगरी में १५-१८ आयु वर्ग में प्राप्त हुआ। साहिल ने यह उपलब्धि प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए हासिल की जोकि गर्व का विषय है। उक्त जानकारी देते हुए स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने कहा कि किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा पटना में आयोजित इस प्रतियोगिता में साहित ने यह पदक जीता है। दीपक ने कहा कि यह उनके लिए बड़ी खुशी की बात है कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर पदक जीतकर देश में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। इससे पहले स्कूल के अनेक छात्र आर्चरी और एथलेटिक्स में भी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पदक हासिल कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। स्कूल में हरियाणा सरकार द्वारा आर्चरी की खेल नर्सरी भी चलाई जा रही है। इस अवसर पर डॉयरेक्टर दीपक यादव, शम्मी यादव एवं अकेडमिक डॉयरेक्टर सीएल गोयल ने सभी स्टॉफ और स्पोर्टस कोच को शुभकामनाएं दी और छात्रों को और मेहनत और लग्न से लक्ष्य प्राप्ति का संदेश दिया।
Related Posts
बाबा बन्दा वीर बैरागी के 350वें जन्मदिन पर सेमिनार आयोजित हुआ
जीन्द(विनोद वैष्णव)| बाबा बन्दा वीर बैरागी के 350वें जन्मदिन पर जीन्द के बुलबुल काम्पलैक्स में एक सेमिनार का आयोजन किया…
जापानी मीडिया ने कुन्दन ग्रीन वैली स्कूल के छात्र मनीष नरवाल की बनाई शुटिंग की डॉक्यूमेंट्री
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) | कुन्दन ग्रीन स्कूल के छात्र मनीष नरवाल की जापनी मीडिया द्वारा शुटिंग की डॉक्यूमेंट्री बनाई गयी।जापानी…
जीबीएन सी.सै स्कूल में द्वितीय अंतर विद्यालय चैस टूर्नामेंट का सफल समापन
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। जी बी एन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय 21 डी में द्वितीय अंतर विद्यालय चैस टूर्नामेंट के दूसरे…