पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्रृद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया

Posted by: | Posted on: August 27, 2018

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। हरियाणा महिला आयोग की सदस्य  रेनू भाटिया के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर  पर  श्रृद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थितजनो को सम्बोधित करते हुए  रेनू भाटिया ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को देश कभी भूला नहीं पायेगा। उन्होंने कहा कि उनके प्रधानमंत्रीत्तव काल में देश ने जो मुकाम हासिल किया वह किसी से छिपा नहीं है आज देश उनके मार्गदर्शन पर चलते हुए उन्नति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके बताये हुए मार्गो पर चलते हुए देश, प्रदेश की उन्नति में सहायक बनना चाहिए।
रेनू भाटिया ने कहाकि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की क्षति यह देश कभी पूरी नहीं कर पायेगा पंरतु हम उनको सच्ची श्रृद्धाजंलि तभी पूरी होगी जब हम उनके स्वप्रो को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में देश व प्रदेश उन्नति की और बढ़ रहा है और सदैव बढता रहेगा इसका हमें पूर्ण विश्वास है।
इस मौेके पर जिलाध्यक्ष मीना पाण्डे, श्रीमती कुसुम महाजन, राज राणा, रेनू बाला, रीता भाटिया, इंदु भाटिया, रजनी, सीमा शर्मा, श्रीमती राजबाला सदाना, राधेश्याम भाटिया, लता देवी, प्रभा, पूनम, सुष्मिता, रिटा गुंसाई, कमला, शशि, नीरूू, कविता, सोनिया सहित अन्य भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *