( विनोद वैष्णव )| नाहर सिंह स्टेडियम परिसर में चल रही जिला स्कूल खेल प्रतियोगिता में कब्बडी के फाईनल मुकाबले में तिगांव स्थित सरस्वती शिशु सदन सीनियर सैकेंडरी स्कूल की टीम जिला चैम्पपियन बनी है। कब्बडी का यह फाईनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच आखिर तक कडा मुकाबला चला और अंत सरस्वती शिशु सदन की टीम एक अंक से विजेता बनी। इस खिताबी मुकाबले में विजेता टीम ने परमहंस सीनियर सैकेंडरी स्कूल खेडी की टीम को शिकस्त दी। इसी तरह से 5 हजार मीटर दौड में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा रितिका प्रथम व सोनम द्वितीय स्थान पर रही। इसके अलावा लंबी कूद में विद्यालय का मोहित भाटी द्वितीय स्थान पर रहा। टीम की इस जीत पर विद्यालय प्रबंधन ने टीम के खिलाडियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैंन वाई.के.माहेश्वरी ने इस जीत के लिए टीम तथा डी.पी.ई श्री सतबीर चेंची को बधाई देते हुए कहा कि टीम ने जिला स्तर पर कब्बडी प्रतियोगिता में विजयी होकर ना केवल विद्यालय,अपने अभिभावकों का रोशन किया है बल्कि पूरे तिगांव क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्री माहेश्वरी ने उम्मीद जताई कि यह टीम प्रदेश स्तर पर अपना बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय प्रिंसीपल डिंपल खुराना,काॅर्डिनेटर महेश भारद्वाज,जितेन्द्र पांडेय,लक्ष्मण कौशिक आदि ने भी छात्रों का स्वागत कर टीम सदस्यों की हौंसला अफजाई की।
Related Posts
राष्ट्रीय किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए फरीदाबाद की टीम रवाना: सुनील
फरीदाबाद Vinod Vaishnav। क्रिक बाक्सिंग फेडरेशन ऑफ इण्डिया (केएफआई) द्वारा पाटलीपुर स्पोर्टस काम्पलैक्स पटना बिहार में राष्ट्रीय किकबाक्सिंग प्रतियेागिता 2017…
टैगोर पब्लिक स्कूल में दिनांक 20 मई से 30 मई तक Summer Camp का आयोजन किया गया
पलवल( विनोद वैष्णव ) |टैगोर पब्लिक स्कूल में दिनांक 20 मई से 30 मई तक Summer Camp का आयोजन किया…
डी डेवलॅपमेंट इंजिनियर लिमिटेड के द्वारा आज छत्रपति स्पोर्ट्स अकादमी सेक्टर 63 मे डी प्रीमियर लीग क्रिकेट मेच का आयोजन किया
फरीदाबाद ( रूबी सिंह ) | डी डेवलॅपमेंट इंजिनियर लिमिटेड के द्वारा आज छत्रपति स्पोर्ट्स अकादमी सेक्टर 63 मे डी…