नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता अभियान का होगा आगाज

Posted by: | Posted on: August 27, 2018

फतेहाबाद( विनोद वैष्णव )। महिलाओं में जागरूकता लाने को लेकर इनेलो द्वारा शुरू किया गया हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फतेहाबाद से सटे गांव अयाल्की में होने वाले इस कार्यक्रम में डबवाली की विधायका व डा. अजय सिंह चौटाला की धर्मपत्नी नैना सिंह चौटाला इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगी और कार्यक्रम की अध्यक्षता इनेलो की महिला विंग की प्रधान शीला भ्याण करेंगी। यह कार्यक्रम अयाल्की गांव के बस अड्डे के पाख खाली पड़े मैदान में होगा और इसके लिए शामियाना सहित तमाम प्रबंध पूरे कर लिए लिए गए। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानी नेताओं ने जहां गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया था वहीं महिलाओं ने जत्थे बना कर अलग-अलग जगहों पर महिलाओं को न्यौता दिया। हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम के जनसंपर्क अभियान की कमान भी पार्टी की महिला अध्यक्षा शीला भ्याण ने संभाल रखी थी और वह पिछले सप्ताह से रतिया हलके में डेरा डाले हुए हैं। इसके अलावा महिला जिला प्रधान सरोज सांगा, बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव विद्यारति, सुशीला सर्राफ, पूर्व जिला प्रधान सुमन लता सिवाच, दर्शन कौर, शकुंततला खूबंर, राजेंद्र कौर हड़ौली, रतिया के विधायक रविंद्र सिंह बलियाला, फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, हलका प्रधान बिकर सिंह हड़ौली, हरबंस खन्ना, रमेश लाली, सुरेंद्र लेगा, पंकज झाजड़ा, युवा जिला प्रधान अजय संधू व युवा हलका प्रधान जसपाल संधू, विकास मेहता सहित अन्य पार्टी नेताओं ने इस कार्यक्रम के लिए गांवों व वार्डों में न्यौता दिया।
रतिया हलके में होने वाले हरी चुनरी की चौपाल का यह 10 वां कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम की शुरूआत विधायक नैना सिंह चौटाला की पहल पर हिसार जिले के गांव जुगलान से शुरूआत की गई थी। नैना सिंह चौटाला का मानना है कि जब तक महिलाएं घुंघट से निकल कर राजनीति और समाज में अपनी भूमिका नहीं पहचानेंगी तब तक महिला सशक्तिकरण अभियान को गति नहीं मिल सकती। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है।
—-नशे को लेकर किया जाएगा जागरूक-युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए पार्टी की ओर से एक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस क्षेत्र में खासकर युवा वर्ग में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम में एक नाटक के मंचन के माध्यम से लोगों को खासकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा और नशा रोकने में उनकी भूमिका बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा इस कार्यक्रम में विधायक नैना सिंह चौटाला उन महिलाओं को सम्मानित करेंगी जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में काम करके अपनी पहचान बनाई है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *