Vinod Vaishnav | फिल्म के प्रवक्ता ने बतायाअपनी हालि मे रिलीज “टाइगर ज़िंदा है” के लिए देशभर से प्यार और प्रशंसा प्राप्त कर रहे अभिनेता सलमान खान ने अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर रेस 3 की शूटिंग शुरू कर दी है।टाइगर जिंदा है के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के तुरंत बाद अब सलमान ने रेस 3 की शूटिंग को हरी झण्डी दिखा दी है।अभिनेता ने आज 24 दिसंबर को फिल्म के अगले कार्यक्रम की शूटिंग शुरू कर दी है। – क्रिसमस सप्ताह में फिल्म के लिए सलमान 6 दिन के लंबे कार्यक्रम के लिए शूटिंग करेंगे। एक बेहद संजीदा एक्शन सीन को मुम्बई में फिल्माया जायेगा | जिसमे सलमान दमदार एक्शन करते हुए नज़र आएंगे।”मुंबई के फिल्म सिटी में सलमान खान 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक शूटिंग करेंगे।निर्माता रमेश तौरानी और निर्देशक रमो डिसूजा की रेस फ़्रैंचाइज़ में भाईजान अपनी शुरुवात करने के लिए तैयार है।किक की सह-कलाकार जैकलीन फ़र्नान्डिस के साथ रोमांस करने के अलावा बॉलीवुड के सुपरस्टार अपने दोस्त और पार्टनर सह-कलाकार अनिल कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।रेस 3 निर्देशक रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित है और एसकेएफ फिल्म्स और टिप्स द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 2018 की ईद में रिलीज होगी।
Related Posts
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नंदिता दास ने किया ‘मंटो’ का प्रमोशन
( विनोद वैष्णव )| बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी रिलीज के लिए तैयार बायोलॉजिकल ड्रामा ‘मंटो’…
डिज़ाइनर दुपट्टों का फैशन हुआ पॉपुलर
डिज़ाइनर दुपट्टों का फैशन हुआ पॉपुलर, देखें प्लेन सूट के साथ कैसा दुपट्टा लगेगा बेस्ट ,इन दिनों मार्केट में दुपट्टों…
‘बॉली ड्रीम्ज‘ के साथ सिनेमा की मुख्यधारा में लौटे नवीन बत्रा
( विनोद वैष्णव ) | नवीन बत्रा का नाम याद है आापको? नहीं? जरा दिमाग पर जोर डालने से याद…