फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| गीता जीवन का सार है और गीता को शांत मन से सुनने से हमें सभी प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। उक्त वक्तव्य तिगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक ललित नागर ने कहा कि ग्रीनफील्ड कॉलोनी में समाजसेवी अनीता शर्मा द्वारा आयोजित भागवद सप्ताह के दौरान कहे। ललित नागर ने प्रभु के चरणों में जाकर आशीर्वाद लिया और भागवद गीता का रसपान किया। श्री नागर ने कहा कि श्री कृष्ण ने महाभारत युद्ध में अर्जुन को कुछ उपदेश दिए थे, जिससे उस युद्ध को जीतना पार्थ के लिए आसान हो गया। यहां दिए गए गीता के कुछ उपदेशों को अपने जिंदगी में शामिल करके आप भी अपने लक्ष्य को पाने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि भागवद गीता से हमें संदेश मिलता है कि किस प्रकार से अपने क्रोध पर काबू पाया जा सकता है। क्रोध से भ्रम पैदा होता है। भ्रम से बुद्धि व्यग्र होती है। जब बुद्धि व्यग्र होती है तब तर्क नष्ट हो जाता है। जब तर्क नष्ट होता है तब व्यक्ति का पतन हो जाता है। इसलिए हमें क्रोध पर काबू करना चाहिए। इस मौके पर आयोजित अनीता शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भागवद कथा का आनंद लेने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भागवद कथा सुनने से जहां हमें परम सुख की प्राप्ति होती है, वहीं सामाजिक भागदौड और अड़चनों से भी मुक्ति मिलती है। इस मौके पर ओमप्रकाश गोयल, एस सी गुप्ता, अनिल गोयल, धीरज गर्ग, ललित भड़ाना, नारायण शर्मा, कविता गुप्ता, रेखा नैन, कुसुम शर्मा, अर्चना चित्रा, पिस्ता शर्मा, श्रीमती बब्बर, स्वीटी चौबे, विनोद शर्र्मा, सीमा धनखड़, रेखा नैन एवं मधु कौशिक आदि ने व्यास गंगाराम शास्त्री द्वारा प्रस्तुत की गई भागवद कथा का आनंद लिया।
Related Posts
किंडर वल्र्ड में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): किंडर वल्र्ड, इंदिरा कॉम्पलैक्स के प्रांगण में जन्माष्टमी पर्व पर शानदार श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया…
अग्रवाल पब्लिक स्कूल में लगाया गया नेत्र जांच शिविर, 361 लोगों ने कराई जांच
बल्लभगढ़(विनोद वैष्णव )।अग्रवाल पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 के प्रांगण में रविवार को समाजसेवी हेमलता की दूसरी पुण्य तिथि पर नि:शुल्क नेत्र…
सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा आयोजित मानवता-फेस्ट-२०१९9
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा अपने ही विशाल परिसर सतयुग दर्शन वसुन्धरा में मानवता-फेस्ट २०१९9, का…