फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ प्रार्थना से किया गया। कक्षा नौवीं की छात्राएँ दीया व खुशबू ने अंग्रेजी व हिंदी में अपने वक्तव्यों में कृष्ण जन्म से जुड़े तथ्यों पर प्रकाश डाला। कक्षा पहली तथा दूसरी के छात्रों ने कृष्ण सुदामा प्रसंग को नाटिका द्वारा प्रस्तुत किया।स्कूल के छात्र- छात्राओं ने ‘भक्त प्रहलाद‘ प्रसंग को बेहद मनोरंजक नृत्य नाटिका द्वारा प्रस्तुत किया। किटरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दही हाडीं की मनोरंजक प्रस्तुति दी। दही हाडीं को फोड़कर बाल कृष्ण बने बच्चों ने माखन व दही खाकर आनंन्द उठाया। बाल कृष्ण का झूला फूलों से सजाया से सजाया गया।छात्र बाल कृष्ण व सुदामा तथा छात्राएँ राधा व गोपियों की पोशाकों में अति आर्कषक लग रहे थे।स्कूल की निदेशिका विजयलक्ष्मी,प्रधानाचार्या सुषमा गौर व उपप्रधानाचार्या जोबा गुहा ने सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
Related Posts
वरुण धवन ने फिल्म ‘अक्टूबर’ का तीसरा गाना ‘तब भी तू…’ लाॅन्च किया
( विनोद वैष्णव )|पिछले साल अपने डबल रोल के साथ सबका मनोरंजन कर वरुण धवन की ‘जुड़वा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी…
पृथला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सोहनपाल छोकर ने गाँव अटाली और मौजपुर में जनसम्पर्क किया
फरीदाबाद (vinod vaishnav / deepak sharma ) |पृथला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सोहनपाल छोकर ने आज गाँव अटाली और मौजपुर में जनसम्पर्क…
हरियाणा युवा कांग्रेस द्वारा चलो वार्ड, चलो पंचायत नामक कार्यक्रम का आयोजन :-दीपक भाटी चोटी वाला
हरियाणा युवा कांग्रेस द्वारा चलो वार्ड, चलो पंचायत नामक कार्यक्रम का आयोजन मैगपाई, फरीदाबाद में हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश…