तिगांव ( विनोद वैष्णव ) | बाल कल्याण पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापक दिवस को बड़े उत्साह व सम्मान के साथ मनाया गया l इस अध्यापक दिवस के मौके पर विद्यालय के चेयरमैन गुरुदत्त शर्मा , प्रधानाचार्य BP भट्ट व समस्त अध्यापकगण बच्चों के साथ उपस्थित रहे l इस अवसर पर बच्चों ने स्वयं अध्यापक बनकर बच्चों के सामने अपने आप को धैर्य व प्रतिभा के साथ प्रस्तुत किया l डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस (5 सितंबर) को अध्यापक दिवस के रूप में मनाने का एकमात्र उद्देश्य बच्चों में अध्यापक के प्रति करुणा व सम्मान के भाव को उजागर करना है l अंत में विद्यालय के चेयरमैन गुरुदत्त शर्मा ने बच्चों को अध्यापक के महत्व को बताते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति उस देश के बच्चों पर निर्भर है और बच्चों को उन्नति प्रगति व अच्छे संस्कारों वाला रास्ता केवल एक अध्यापक ही दिखा सकता है l एक अध्यापक किसी राष्ट्र की उन्नति के आधार हैं
Related Posts
ब्रह्म दत्त ब्लू बैल्स पब्लिक स्कूल सैक्टर-10, गुरुग्राम के सौजन्य से मॉडल यूनाइटेड नेशंस का आयोजन एम.यू.एन. या मॉडल यूनाइटेड नेशंस संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का अनुकरण है
जहाँ छात्र विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के रूप में भूमिका निभाते हैं और अपने निर्दिष्ट पोर्टफोलियो की नीतियों और दृष्टिकोणों…
हरियाणा में मेरे पन्ना प्रमुख सभी सीटों पर खिलाएंगे कमल: ओम प्रकाश धनखड़
***पृथला विधान सभा में खिलेगा इस बार कमल: ओमप्रकाश धनखड**पृथला विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाने के लिए ओमप्रकाश धनखड़ कार्यकर्ताओं…
फिम्टिया के प्रधान हेमन्त शर्मा ने प्लांटर भेंट कर नव नियुक्त डीएलसी फरीदाबाद, अजयपाल डूडी का किया स्वागत
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान हेमन्त शर्मा के नेतृत्व में एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त…