फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | ए बी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल टिकावली में अध्यापक दिवस को बड़े उत्साह व सम्मान के साथ मनाया गया | इस अध्यापक दिवस के मौके पर विद्यालय के चेयरमैन नाहर सिंह चौहान , प्रधानाचार्य रचना भल्ला व समस्त अध्यापकगण बच्चों के साथ उपस्थित रहे l इस अवसर पर बच्चों ने स्वयं अध्यापक बनकर बच्चों के सामने अपने आप को धैर्य व प्रतिभा के साथ प्रस्तुत किया l डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस (5 सितंबर) को अध्यापक दिवस के रूप में मनाने का एकमात्र उद्देश्य बच्चों में अध्यापक के प्रति करुणा व सम्मान के भाव को उजागर करना है l अंत में विद्यालय के चेयरमैन नाहर सिंह चौहान ने बच्चों को अध्यापक के महत्व को बताते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति उस देश के बच्चों पर निर्भर है और बच्चों को उन्नति प्रगति व अच्छे संस्कारों वाला रास्ता केवल एक अध्यापक ही दिखा सकता है l एक अध्यापक किसी राष्ट्र की उन्नति के आधार हैं
Related Posts
अग्रवाल पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष पर अग्रवाल पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़ की ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का…
रोटरी क्लब फरीदाबाद मिड टाउन की मुहीम फरीदाबाद को जलभराव से मुक्ति
( विनोद वैष्णव )| रोटरी क्लब फरीदाबाद मिड टाउन के आने वाले प्रधान अमरजीत सिंह लाम्बा ने कहा की फरीदाबाद…
21वी सदी में महिलाये सशक्त या कमजोर, विषय पर हमारी संवाददाता पूजा सोलंकी ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार मोंटी शर्मा एवं जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री से की खास बातचीत —
21वी सदी में महिलाये सशक्त या कमजोर, विषय पर हमारी संवाददाता पूजा सोलंकी ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार मोंटी शर्मा एवं…