फरीदाबाद(दीपक शर्मा ) | सर्वोदय हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, सेक्टर -8 में फरीदाबाद निवासी 32 वर्षीय गीता गुप्ता की स्पाइन की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया | इस ऑपरेशन को महिला की शारीरिक सरंचना और भी जटिल बना रही थी परन्तु इसे विशेष तकनीक और कुशल डॉक्टरी हस्तक्षेप के द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया जिसका श्रेय सर्वोदय हॉस्पिटल के हड्डी एवं स्पाइन रोग विषेशज्ञ डॉ.आशीष तोमर को जाता हैज्ञात हो कि मरीज के कमर में कूबड़ (लॉडोसिस- lordosis ) जैसा निकला हुआ था जिससे मरीज अपने आप को सामाजिक परिवेश में सहज महसूस नहीं करता था | मरीज को पिछले कई सालों से चलने – फिरने और बैठने में परेशानी होती थी और उनकी कमर में तेज दर्द रहता था | मरीज काफी समय से दर्द निवारक दवाओं का सेवन कर रहा था परन्तु लम्बे समय तक कोई फायदा नहीं हो रहा था | सर्वोदय हॉस्पिटल के हड्डी एवं स्पाइन रोग विषेशज्ञ डॉ. आशीष ने मरीज की हालत को देखने के बाद उसको ऑपरेशन की सलाह दी | परन्तु मरीज का अधिक वजन होना और रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन करने वाले भाग तक पहुँचना इस ऑपरेशन को चुनौतीपूर्ण बना रहा था |सर्वोदय हॉस्पिटल के हड्डी एवं स्पाइन रोग विषेशज्ञ डॉ. आशीष तोमर ने बताया कि ” मरीज की रीढ़ की हड्डी का ऊपरी और निचला सिरा सीध में नहीं था इस अवस्था को फ्लैट बैक सिंड्रोम (flat back syndrome)कहा जाता है इसके उपचार के अंतर्गत मरीज की रीढ़ की हड्डी के एल-4 लेवल पर पेडिकल सबस्टेक्सन आस्टियोटिमी (pedicle subtraction osteotomy) (विश्वभर में स्पाइन के ऑपरेशन के सबसे चुनौतीपूर्ण ऑपरेशनों में से एक) नामक ऑपरेशन करने का निश्चय किया गया | इसमें मरीज की स्पाइन में से विशेष बोन स्कैल्पलर की मदद से एल 4 लेवल से अतिरिक्त हड्डी को काटकर निकाला गया जिससे उसका ऊपरी और निचला हिस्सा सही एलाइनमेंट आ जाने से मरीज की स्पाइन अपनी सामान्य स्थिति में आ गयी | जिससे मरीज के शरीर का वज़न सही जगह पर स्थानांतरित होने लगा | ऑपरेशन के कुछ समय बाद ही मरीज की हालत में सुधार आने लगा और वह अब सामान्य जिंदगी जी रही है | “सर्वोदय हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. राकेश गुप्ता ने डॉ. आशीष तोमर को सफल ऑपरेशन की बधाई देते हुए बताया की इस प्रकार के स्पाइन डेफोर्मेशन(स्पाइन की सामान्य अवस्था में बदलाव आना) बहुत दुर्लभ और जटिल होते है और सर्वोदय हॉस्पिटल में इनका सम्पूर्ण ईलाज मुहैया करवाना हमारी प्राथमिकता होती है | हम आगे भी मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए अग्रसर रहेंगे |
Related Posts
A Celebration of Childhood : Nursery Stars of DAV Public School Dazzle on Stage
Ballabhgarh (Vinod Vaishnav) : Childhood is the most beautiful of all life’s seasons and to celebrate it, the blooming buds…
एफएलसीसी द्वारा ‘एक सुरीली शाम मुकेश के नाम’ का 27 सितंबर 25 को आयोजन
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : फरीदाबाद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र (एफ एल सी सी) के संचालक मंडल (गवर्निंग बॉडी) की बैठक…
केबीसी संस्था ने गांव गांव जाकर फलदार पौधे लगाए
होडल (विनोद वैष्णव )| पर्यावरण संरक्षण के तहत पलवल जिले के हथीन क्षेत्र के बहीन, मानपुर नांगलजाट, पहाड़ी आलीब्राह्मण आली…