फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| मुख्यमत्री मनोहर खट्रटर के नेतृत्व में भरतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही संकल्प पत्र संकलन रथ यात्रा फरीदाबाद एन.आई.टी 86 के प्याली चौक पर पहुंची।इस यात्रा का एन आई टी के वार्ड 7 के पार्षद बीर सिंह नैन ने रथ यात्रा का स्वागत किया। भारत के मन की बात मोदी के साथ की सकंल्प यात्रा में सभी मंडलों व विधानसभा में यह रथ जाएगा। भाजपा प्रदेश की ऐसी पहली पार्टी है जो लोगों की मांग के अनुरूप अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयार करती है। संकल्प पत्र, संकलन रथ यात्रा जनता के बीच जाकर प्रदेश की जनता की आवाज बनेगी। वहीं भाजपा यात्रा के आधार पर ही अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी। यात्रा 1 अगस्त से 15 अगस्त तक हर विधानसभा में जाकर सुझाव एकत्रित करने का काम करेगी इस मौके पर भाजपा के पार्षद व एन आई टी 86 विधानसभा के भावी उम्मीदवार बीर सिंह नैन ने भाजपा कार्यकर्ता के साथ संकल्प पत्र लेकर पेटी में डालें व संकल्प पत्र संकलन रथ का प्याली रोड समापन हुआ।इस मौके पर संयोजक पंकज कौशिक खेल प्रकोष्ठ के आयोजक उदय तोमर जवाहर मंडल के महा मंत्री आशाराम शेखावत प्रेम सिंह नैन सुभाष सारन अन्य लोग मौजूद रहें।
Related Posts
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में संस्थागत स्तर पर हुआ एनसीसी नामांकन परीक्षण
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद में नवप्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एन.सी.सी. नामांकन की संस्थागत…
केसीएम वर्ल्ड स्कूल की कीर्ति ने एमबीबीएस की परीक्षा में पूरे देश में ली 17 वीं रैंक
पलवल (विनोद वैष्णव) : एमबीबीएस के लिए नीट की परीक्षा में केसीएम वर्ल्ड स्कूल के 11 छात्रों ने 600 से…
जिंदगी में सफल होने का केवल एक ही मूल मंत्र है , सही समय पर सही करियर का चुनना
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : कोरोना के कारण देश में आर्थिक हालात तो खराब हुए ही हैं, लेकिन इस दौरान सबसे…