फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | ए वी एन एवं शिव गंगा स्कूल में अध्यापक दिवस को बड़े उत्साह व सम्मान के साथ मनाया गया | इस अध्यापक दिवस के मौके पर विद्यालय के चेयरमैन दिनेश भाटी , प्रधानाचार्य ,समस्त अध्यापकगण बच्चों के साथ उपस्थित रहे l इस अवसर पर बच्चों ने स्वयं अध्यापक बनकर बच्चों के सामने अपने आप को धैर्य व प्रतिभा के साथ प्रस्तुत किया l डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस (5 सितंबर) को अध्यापक दिवस के रूप में मनाने का एकमात्र उद्देश्य बच्चों में अध्यापक के प्रति करुणा व सम्मान के भाव को उजागर करना है l अंत में विद्यालय के चेयरमैन दिनेश भाटी ने बच्चों को अध्यापक के महत्व को बताते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति उस देश के बच्चों पर निर्भर है और बच्चों को उन्नति प्रगति व अच्छे संस्कारों वाला रास्ता केवल एक अध्यापक ही दिखा सकता है l एक अध्यापक किसी राष्ट्र की उन्नति के आधार हैं
Related Posts
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत साइंस स्ट्रीम में
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, तिगांव का 12 वीं की साइंस स्ट्रीम का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल…
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निवास चंडीगढ़ पर जा कर गांव में की गई घोषणाओं के बारे में धन्यवाद करने पहुंचे बंचारी गांव के सरपंच सीताराम नंबरदार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निवास चंडीगढ़ पर जा कर गांव में की गई घोषणाओं के बारे में धन्यवाद करने…
इनैलो व बसपा नेता जवाहर कालोनी के बाजार में व्यापारियों से मिलकर हरियाणा बंद कामयाब करने की अपील करते हुए
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) | हल्का एन आई टी हल्के के इनैलो व बसपा कार्यकर्ताओं ने जवाहर कालोनी, डबुआ कालोनी…