Vinod Vaishnav | शक्तिपीठ पब्लिक स्कूल ने आज क्रिसमस का त्यौहार मनाया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि कि रूप में पधारे पंचकूला के सिविल जज श्री तरूण कुमार वर्मा ने विधार्थियों को भारत के संविधान का हवाला देते हुए भारत के धर्मनिरपेक्षता के आधार पर सभी धर्माें का आदर सम्मान करने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि विश्व में भारत वर्ष ही ऐसा राष्ट्र है, जहाँ सभी धर्मांे का समान रूप से सम्मान है और इसी विशेषता के कारण हम सब यहाँ इकट्ठे होकर क्रिसमस का त्यौहार मना रहे हैं । इस अवसर पर श्री तरूण कुमार वर्मा ने सभी त्यौहारों को समान रूप से मनाने के लिए शक्तिपीठ पब्लिक स्कूल की प्रशंसा भी की । विधार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित विधार्थियों, अतिथियों को भावविभोर कर दिया । स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती ज्योति आर्या ने सभी का धन्यवाद किया ।
Related Posts
तरूण निकेतन पब्लिक स्कूल ने बिदाई समारोह दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )|पल्ला स्थित तरूण निकेतन पब्लिक स्कूल ने बिदाई समारोह दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया ।…
बी0 के0 स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्ठमी
पलवल( विनोद वैष्णव )|शिव विहार पलवल स्थितबी0 के0 सी0 सै0स्कूल ने जन्माष्ठमी की पूर्व वेला पर जन्माष्ठमी महोत्सव बड़ी धूम.धाम…
डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दूसरा वार्षिकोत्सव ‘नमामि गंगे’
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )|डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दूसरा वार्षिकोत्सव ‘नमामि गंगे’ स्कूल के वार्षिकोत्सव…