फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में पंडित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सामने चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को आज 34 दिन रात पूरे हो चुके है और धरना अभी भी जारी है लेकिन खट्टर सरकार और जिला प्रशासन ने आँखों पर पट्टी बांधी हुई है और छात्रों को जानबूझकर अनदेखा कर रहे है। इस दौरान प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने खट्टर सरकार पर आक्रमक प्रहार करते हुए कहा कि खट्टर सरकार आज प्रदेश में छात्र छात्राओं को अनदेखा कर रही है । उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के सामने एनएसयूआई के बैनर तले छात्र 8 माँगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। इस धरने पर अनदेखी को देखते हुए 5 छात्रों ने 24 अगस्त को मुंडन करवाया था तथा इसके बाद जिला प्रशासनिक अधिकारी को नेहरू कॉलेज पर बुलाने को लेकर 30 अगस्त को लगातार 6 घंटे तक नेहरू कॉलेज को बंद रखा था लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई नही आया । प्रदर्शनो की कड़ी में कड़ी जोड़ते हुए 31 अगस्त को भी नेहरू कॉलेज का गेट बंद करने का प्लान था लेकिन खट्टर सरकार की निर्मम पुलिस ने छात्र छात्राओं पर बर्बरतापूर्वक तरीके से लाठीचार्ज किया और छात्रों को संगीन धाराओं का डर दिखा कर धरना समाप्त कराने की साजिश भी की। इतना ही नहीं 6 सितंबर को नेहरू कॉलेज में आए हरियाणा सरकार के दो नुमाइंदे भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और वरिष्ठ उपमहापौर एवं केंद्रीय मंत्री कृष्णपला गुर्जर के सुपुत्र देवेंद्र चौधरी ने भी छात्रों से मिलने से इंकार कर दिया। इसके बाद छात्रों ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और देवेंद्र चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कृष्ण अत्री ने कहा कि हमारी माँगो में ज्यादातर माँगे तो ऐसी है जो खट्टर सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वायदे किये थे । आज खट्टर सरकार को 4 साल बीत चुके पर खट्टर सरकार अपने चुनावी वायदों को भूल चुकी है । भाजपा सरकार की यह अनदेखी भाजपा सरकार को बहुत महंगी पड़ेगी। आने वाले चुनाव में एनएसयूआई के कार्यकर्ता भाजपा की छात्र दमनकारी नीतियों को घर घर तक पहुँचाने का काम करेंगे और इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए भाजपा सरकार को 2019 में सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे । उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक यह प्रदर्शनी यूं ही जारी रहेगा।इस मौके पर छात्रनेता गौरव कौशिक, विक्रम यादव, अक्की पंडित, आरिफ खान, दिनेश कटारिया, सोनू सिंह, गौरव ठाकुर, लक्ष्मण, देव चौधरी, सौरव, राहुल, दीपक, राजू, खुशबू चौधरी, हेमा चौधरी, संध्या, सुनीता, बिमला, शिल्पा आदि मौजूद थे
Related Posts
How to make your accessories look like a million bucks
Blue Bottle Godard flexitarian, Williamsburg cronut butcher fanny pack lumbersexual ennui. Wolf Bushwick farm-to-table, kale chips Intelligentsia blog hoodie Pinterest disrupt 3 wolf moon flannel meh tattooed banh mi.
डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में थैलेसीमिया चेकअप शिविर का आयोजन
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी शताब्दी महाविद्यालय के एन.एस.एस (बॉयज और गर्ल्स यूनिट) ने केयर फॉर थैलेसीमिया व थैलेसेमिक इंडिया…
के. एल.महता दयानन्द पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीज उत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | के. एल.महता दयानन्द पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नेहरू ग्राउंड शाखा में हरियाली तीज का…