गुरुग्राम (विनोद वैष्णव ) | जिला बाल कल्याण परिषद गुरुग्राम में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपायुक्त एवं अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है इसी संदर्भ में जिला बाल कल्याण परिषद गुरुग्राम द्वारा दिनांक 20 -9- 2018 को प्रातः 9:00 बजे राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन बाल गृह ,चंदननगर रेडक्रॉस कार्यालय के नजदीक कर रही है । इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को चार वर्गों में बांटा गया है इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेंद्र मलिक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला गुरूग्राम के सरकारी सभी स्कूलों को आमंत्रण पत्र जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से भेजे गए हैं ।वह सभी गैर सरकारी स्कूलों को पत्र डाक ,मेल इत्यादि के माध्यम से प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजे गए ।इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतियोगियों को मौके पर ही मुख्य अतिथि के माध्यम से पुरस्कार दिये जाएगें। वह अपनी श्रेणी में पांच सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मुख्य कार्यालय हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ भेजा जाएगा ।प्रतियोगिता के नियम व शर्तें जानने के लिए किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय बाल उद्यान, सिविल लाइन नजदीक नेहरू स्टेडियम से ले सकते हैं या दूरभाष नंबर 0 124 2328288 व971784 66 69 ,98 11125 657 से संपर्क कर सकते हैं।
Related Posts
कॉलेजों में वूमैन सैल का गठन करे खट्टर सरकार : कृष्ण अत्री
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) । छात्राओं की सुरक्षा के लिए खट्टर सरकार प्रत्येक कॉलेज में वूमैन सैल का गठन करे। उक्त वाक्य एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री नेएनएसयूआई के अनिश्चितकालीन धरने के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर खट्टर सरकार को अह्म कदम उठानेचाहिए। इसके लिए एनएसयूआई खट्टर सरकार से समय समय पर इसकी मांग करती आई है। प्रत्येक कॉलेज में छात्राओं को अच्छा माहौल व सुरक्षा देने के लिएदो महिला पुलिसकर्मियों की कॉलेज समय में नियुक्त करने चाहिए। एनएसयूआई के अनिश्चितकालीन धरने का आज छठा दिन था। प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि कॉलेज के छात्र पिछले छह दिनों से दिन और रात शांतिपूर्वक धरने पर बैठे हुए हैं और प्रशासन व सरकार से छात्र हितों में मांगकर रहे हैं लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। सरकार द्वारा छात्र हितों की अनदेखी कीजा रही है जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए छात्रा अश्मीना ने कहा कि खट्टर सरकार एक और तो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देते हुए अभियान चला रही है, वहींदूसरी ओर कॉलेज में पढऩे वाले बेटियों की सुरक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा कोसुनिश्चित करें और दो महिला पुलिसकर्मियों की कॉलेज समय में नियुक्ति करें ताकि छात्राएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने मांगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसयूआई द्वारा जो आठ मांगे की जा रही है, वहीं सभी छात्र हितों में है। इन मांगों के पूराहोने से हजारों छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। सुनील मिश्रा ने एनएसयूआई छात्र संगठन द्वारा की जा रही सभी मांगों के बारे में विस्तार से चर्चा की, मांगे इसप्रकार हैं। 1) सभी सरकारी कॉलेजों में यूजी, पीजी कक्षाओ में 20 प्रतिशत सीट बढ़ाने के लिए। 2) छात्रसंघ चुनाव बहाल तथा प्रत्यक्ष रूप से बहाल करने के लिए । 3) फरीदाबाद में रीजनल सेंटर बनवाने के लिए । 4) नेहरू कॉलेज की जर्जर पड़ी इमारत का निर्माण कराने के लिए । 5) सभी सरकारी कॉलेजो में मूलभूत सुविधाएं एवं स्टाफपूरा कराने के लिए। 6) मैगपाई चौक पर छात्रों को रोड पार कराने के लिएफुटओवर ब्रिज का निर्माण जल्द कराने के लिए। 7) सैमेस्टर प्रणाली बंद हो । 8) प्रत्येक कॉलेज में छात्रों के लिए वूमैन सेल का गठन । इस मौके पर गौरव कौशिक, विक्रम यादव, अक्की पंडित, अंकित, मोहित भारद्वाज, नरेश, राहुल, साहिल, शंकर शर्मा, नीरज, कन्हैया, राहुल कौशिक, शिवम,शैंकी, श्रेय राजपूत, आरती पारीक, लता, प्रिया, दिव्या, मोनिका, काजल, अनामिका, अदिति, स्नेहा, रूबी, चंचल आदि मौजूद थे ।
तिगांव पहुंचने पर भाजपा नेता राजेश नागर ने किया राज्यसभा सांसद का भव्य स्वागत
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा प्रभारी डा. अनिल जैन का तिगांव विधानसभा पहुंचने पर…
आजकल एक का चार बनाने का लालच नए-नए बच्चों में देखने को मिल रहा है : हुकुम चंद (चेयरमैन) Paramhansa Senior Secondary School
आजकल एक का चार बनाने का लालच नए-नए बच्चों में देखने को मिल रहा है वह बिना मेहनत किए पैसे…