फरीदाबाद Vinod Vaishnav । युवा भाजपा नेता नरवीर मलिक को मोदी फोर पीएम का फरीदाबाद जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति मोदी फोर पीएम के प्रदेश संयोजक जसमेर रजाना ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय संयोजक रोहित गंगवाल, राष्ट्रीय सह संयोजक अभिषेक गुप्ता से विचार विमर्श करके की है। इसके अलावा भी पूरे हरियाणा में जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। अपनी नियुक्ति पर मोदी फार पीएम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरवीर मलिक ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय संयोजक रोहित गंगवाल, सह संयोजक अभिषेक गुप्ता, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी डा. अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. बलदेव अलावलपुर, मोदी फोर पीएम के प्रदेश संयोजक जसमेर रजाना, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा आदि का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और पार्टी हित में कार्य करेंगे। श्री मलिक ने कहा कि आज पूरे देश व प्रदेश में भाजपा सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है, भ्रष्टाचार मुक्त शासन लोगों को उपलब्ध हो रहा है और गरीब व पिछड़े वर्गाे के हितार्थ कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि गुजरात व हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणामों के बाद स्पष्ट हो गया है कि मिशन 2019 फिर से भाजपा फतह करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनकर देश को उन्नति की बुलंदियों पर पहुंचाएंगे। उन्होंने भाजपा नेताओं को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद में मोदी फोर पीएम सरकार की नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार करेगा ताकि आने वाले चुनावों में फिर से भाजपा देश व प्रदेश की सत्ता में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल कर सके।
Related Posts
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया डॉ. अर्चना की काव्य हस्ताक्षर का विमोचन
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डॉक्टर अर्चना भाटिया की पुस्तक ‘हस्ताक्षर’ का विमोचन कानून एवं न्याय मंत्री तथा केन्द्रीय संस्कृति एवम…
विशाल शोभा-यात्रा का आयोजन
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| रामनवमी-यज्ञ महोत्सव के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर सतयुग दर्शन वसुन्धरा, गाँव भूपानी, फरीदाबाद, में…
टैगोर पब्लिक स्कूल, पलवल में ‘हब ऑफ लर्निंग’ वर्कशाॅप का आयोजन
पलवल (विनोद वैष्णव ) |सैक्टर-2, पलवल स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में दिनांक 13 जनवरी, 2020 (सोमवार) को सी.बी.एस.ई. व अरविंदो…