फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। ओल्ड फरीदाबाद स्थित श्री शीतला माता मन्दिर शास्त्री कॉलोनी एवं न्यू सनातन धर्म रामलीला कमेटी के सौजन्य से चतुर्थ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ। श्री शीतला माता मन्दिर शास्त्री कॉलोनी से कलश यात्रा के शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा का भव्य रूप बाजार से होते हुए कथा स्थल रामलीला मैदान आर्यसमाज सैैक्टर-19, पहुंची। इस यात्रा में लगभग 400 से अधिक लोगों ने भाग लिए । 150 महिलाओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लेकर कलश उठाया तथा पांडाल तक पहुंची। कार्यक्रम के संयोजक मुकेश बंसल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी पहले से अधिक महिलाओं ने बढ़चढ़ कर कलश यात्रा मंें भाग लिया। कथा का आरंभ दोपहर 3 बजे से किया गया। भागवत व्यास श्री विष्णु कौशिक जी ने कलियुग के चरणों के बारे में बताया कि किस प्रकार इस कलियुग में हम धर्म के माध्यम से अपनी रक्षा कर सकते हैं। इस लिए जितना हो सके हम सभी को धर्म का मार्ग अपनाना चाहिए। व्यास पीठ से उन्हें श्रोताओं से कहा कि सत्य का आचरण करके भी हम पुण्य कमा सकते हैं। वहीं उन्होंने आज की मोबाईल प्रणाली पर भी व्यंग्य कसा, क्योंकि मोबाईल के माध्यम से लोग न जाने कितनी बार झूठ बोलते हैं । उन्होंने व्यास पीठ से लोगों से कहा कि जितना हो सके उतना सत्य बोलें ताकि हम धर्म के मार्ग में चल सके। श्री बंसल ने बताया कि कथा की सप्तदिवसीय श्रृंखला में प्रत्येक दिन कथा का रसास्वादन एवं झंाकी का सुन्दर अवलोकन करने को मिलेगा। इस कार्यक्रम में पं0 दिलीप शास्त्री, इतवारी लाल ठेकेदार, थान सिंह चौहान, मुकेश जिन्दल, शशिबाला चौहान, दिनेश गर्ग, लक्ष्मी, राकेश माहौर, बलराज माहौर, दिनेश गर्ग मेंहदी वाले, महेश शर्मा, राजरानी, ज्ञानेन्द्र सदाना, गंगा देवी, राजेन्द्र कुमार, दयाचन्द यादव, रामभरोसे विशेष रूप से उपस्थित थे।
Related Posts
मंत्री विपुल गोयल ने गांव जोधपुर की गौशाला के लिए स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की
( विनोद वैष्णव )। हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को गांव जोधपुर की गौशाला के…
समाजसेवी सुरेन्द्र शर्मा बबली,रामदत्त शर्मा व युधिष्ठिर शर्मा ने बुजुर्गों व नेत्रहीनों को कम्बल बांटे
फरीदाबाद Vinod Vaishnav । डबुआ कालोनी वृद्धा आश्रम में बुजुर्ग व नेत्रहीनों को कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…
इस्कॉन संस्था द्वारा डीएवी कालेज में एक मेगा इवेंट ‘ उम्मीद’ का आयोजन किया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| इस्कॉन संस्था द्वारा डीएवी कालेज, फरीदाबाद एन.आई.टी में एक मेगा इवेंट ‘ उम्मीद’ का आयोजन किया…