फरीदाबाद | आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द रविवार को फरीदाबाद में 27 जनवरी को अरविन्द केजरीवाल की होने वाली स्कूल-अस्पताल रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुचें व पत्रकारों से बातचीत में बताया की दिल्ली मुख्यमंत्री की आठवीं “स्कूल- अस्पताल” रैली है | व केजरीवाल जी हरियाणा में 20 से जायदा जनसभाएं कर चुके है | हरियाणा मुख्यमंत्री के गृह जिले करनाल में केजरीवाल जी को एक डिस्पेंसरी का दौरा करने से रोका गया था उसके बाद उन्होंने हरियाणा में एक बाद एक स्कूल-अस्पताल रैली की व हरियाणा की जनता ने खट्टर सरकार को इसका जवाब दिया | हरियाणा में खट्टर सरकार सरकारी स्कूल व अस्पता लों को बंद करने के लिए माफिया की तरह लगी हुई है | आज तक भाजपा सरकार न तो कोई नया स्कूल या अस्पताल खोल पाई है और न ही मोजुदों स्कूल-अस्पतालों की व्यवस्था ठीक कर पाई है |जयहिन्द ने बताया कि हरियाणा की जनता के साथ भाजपा ने धोखा किया है | जिस उम्मीद से हरियाणा की जनता ने भाजपा को वोट दिया था उसके सरकार ने उल्ट सारे काम किया है | चाहे हरियाणा के भाईचारे का नाश हो ,बिगड़ी कानून व्यवस्था, न ही महिला सुरक्षा , बदहाल किसान-जवान , न बिजली है न पानी है |हरियाणा के अंदर इनके विधायक, सांसद प्रोपर्टी डीलिंग और अपनी जेब भरने में लगे हुए है | जनता के हित के लिए इन्होने कुछ नही किया | एक काम जरुर खट्टर सरकार ने किया है जातिवाद, क्षेत्रवाद और धर्म के नाम पर हरियाणा की जनता को जरुर बांटा है | 2019 के चुनाव में हरियाणा की जनता इन्हें भगाने के लिए तैयार बैठी है और आम आदमी पार्टी ही भाजपा को उखाड़कर फेंक सकती है |प्रदेशाध्यक्ष ने हरियाणा सरकार को गौ के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि स्कूल-अस्पताल का ही केवल बुरा हाल नही है प्रदेश में, पिछले चुनाव में भाजपा ने जिस गाय माता के नाम पर वोट लुटे वो गौ –माता आज भी सडकों पर प्लास्टिक –कूड़ा खा रही है | हरियाणा में सरकार 1 गाय पर हर रोज महज 40 पैसे खर्च करती है | माननीय सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि जिस भी प्रदेश में गौशाला है सरकार 25 रूपये प्रतिदिन एक गाय पर खर्च करें | वही दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार 40 रूपये प्रतिदिन एक गाय पर खर्च करती है | खट्टर राज में गाय की जो दर्दशा है उससे स्पष्ट है कि खट्टर नकली गौ-भक्त है असली गौ-भक्त तो केजरीवाल जी है |“पुरे देश को डिजिटल फोटो दिखा-दिखा कर गुमराह किया गया, कभी कहते थे 15 लाख आयेंगे कभी कहते थे काला धन आएगा, 2 करोड़ नौकरियों का जुमला | आज पुरे देश को मोदी व अमित शाह से खतरा है | पुरे देश को धर्म – जाति के नाम पर बांटने का काम किया है | ” प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्दहरियाणा में सन्गठन की मजबूती पर प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा से कार्यकताओं को डोर-टू डोर प्रचार के लिए खुद अरविन्द केजरीवाल जी ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी है | हरियाणा में विधानसभा व लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी स्कूल-अस्पताल , बिजली –पानी , किसान –जवान के मुद्दों को लेकर लड़ेगी | आम आदमी पार्टी ने पुरे प्रदेश में डोर-टू-डोर कैम्पेन चलाया है जिसके तहत कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी की नीतियों को हर घर तक पहुचाएंगे व दिल्ली में किये कामों को हर घर तक लेकर जायेंगे |इस मौके पर लोकसभा सन्गठन मंत्री गिर्राज शर्मा, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष हरेन्द्र भाटी , बडखल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर बडाना व विधानसभा के अन्य पदाधिकारी मोजूद रहे |
Related Posts
Improve your health by running at least 30 minutes every day
Tumblr tousled readymade literally trust fund migas. Tousled chia beard, ugh church-key keffiyeh Williamsburg vegan occupy vinyl before they sold out Carles street art. Fingerstache leggings Echo Park, brunch four loko locavore cold-pressed paleo cliche
एम बी एन विश्वविद्यालय के तत्वाधान में बी.टेक के ई.सी.ई. विभाग द्वारा विश्वविद्यालय स्तर पर एक दिवसीय कला उत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन विश्वविद्यालय प्रांगण में किया गया
( विनोद वैष्णव )| एम बी एन विश्वविद्यालय के तत्वाधान में बी.टेक के ई.सी.ई. विभाग द्वारा विश्वविद्यालय स्तर पर एक दिवसीय…
नैतिक शिक्षा के कमी के कारण
अगर किसी व्यक्ति के नैतिक मूल्यों की आलोचना की जाए तो उसका सारा विकास अधूरा होता है। अनैतिक कार्यों के मामलों…