पलवल (विनोद वैष्णव )|विद्यार्थियों के IIT तथा MBBS के सपनों को साकार करने के लिए के० सी० एम० वर्ल्ड स्कूल द्वारा विशेष विद्याधाम क्लासेस चलाई जा रहीं हैं जिनका एकमात्र लक्ष्य इस क्षेत्र के विद्यार्थीयों को बेहतरीन शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन करवा कर उन्हें देशभर के विभिन्न IIT तथा मेडिकल कोलेजों तक पहुँचाना है । इसी दिशा में गत वर्ष होडल शहर के तुषार जैन ने देश भर में 238 रैंक लेकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया था । इसी दिशा में इस वर्ष जनवरी मास में आयोजित IIT के लिए JEE-Main परीक्षा में विद्यालय के 17 छात्रों ने 95 से अधिकए 24 छात्रों ने 90 से अधिक तथा 32 छात्रों ने 80 परसेंटाइल प्राप्त किया है जिनमें एक बार फिर होडल शहर के विशेष बिंदल ने सर्वाधिक 99ण्13 परसेंटाइल प्राप्त करके विद्यालय तथा संपूर्ण क्षेत्र का नाम रोशन किया है । इन विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अनुभवी एवं कर्मठ शिक्षकों जो स्वयं भी IITans हैं तथा विद्यालय प्रबंधन को दिया तथा उनकी सराहना की । विद्यार्थिओं ने बताया कि उनके शिक्षकों ने न केवल उन्हें पढ़ाया अपितु समय समय पर उनका हौसला भी बढाया तथा उनके लिए पूरा वर्ष विशेष Evening क्लासेज भी लीं । चैयरमैन डा० रामनारायण भारद्वाज ने बताया कि पलवल जिले में IIT की परीक्षा में यह एक अभूतपूर्व प्रदर्शन है तथा आगामी MBBS की परीक्षा NEET के लिए हमारे छात्रों ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन की तैयारी कर ली है ।
Related Posts
क्राईम ब्रांच डी.एल.एफ टीम ने बलाईंड मर्डर केस का खुलासा :-लोकेन्द्र सिंह/नवीन कुमार
( विनोद वैष्णव )| महिला ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते अपने 2 भाइयों के साथ मिलकर कराई थी अपने ही…
सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्ण के जन्मदिवस शिक्षक दिवस के अवसर पर लिंग्याज विद्यपीठ में मनाया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्ण के जन्मदिवस शिक्षक दिवस के अवसर पर लिंग्याज विद्यपीठ में मनाया गया।…
रायन इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के लिए मनोरंजक उत्सव का आयोजन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : रायन इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के लिए एक मनोरंजक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की…