फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )| बी.के. पब्लिक स्कूल नंगला के प्रांगण में स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में थाना सारन के एसएचओ विनीत कुमार ने मु य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि विशेष अतिथि बलवंत सिंह एसआई थाना पर्वतीया कॉलोनी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने जोरदार रंगा-रंग कार्यक्रम पेशकर सभी अभिभावकों को मनोंरजित किया। स्कूल के प्रबंधक भुपेंद्र श्योराण व चेयरमैन कृष्ण श्योराण ने सभी माननीय अतिथिगणों का अभिंनदन किया। इस कार्यक्रम को देखकर मुख्यअतिथि अपने बचपन को यादकर भावुक हो उठे और उन्होंने अपनी कुछ बचपन की यादें मंच पर आकर सभी के साथ सांझा की। नन्हें बच्चों के देशभक्ति नृत्य ने सुंदर समां बांध दिया। 9वीं व 10वीं कक्षा की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य-नाटिका बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। 5वीं कक्षा के बच्चों के द्वारा किया गया नुक्कड़ नाटक इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम को देखकर सभी दर्शनार्थी प्रफुल्लित हो गए। स्कूल प्रबंधक भूपेंद्र श्योराण ने सभी अतिथिगणों एवं अभिभावकों को अपना कीमती समय निकालकर कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने अभिभावकों से निवेदन किया कि वे बच्चों की प्रति उजागर करने के लिए हमारे साथ सहयोग करें।अंत में स्कूल के चेयरमैन ने कार्यक्रम में आने पर लौरा बैल्स के डॉयरेक्टर कृष्णांशु, त्रिलोक चंद डॉयरेक्टर एम.के.डी स्कूल, अरूण पुंडीर, डॉयरेक्टर शिवाजी पब्लिक स्कूल, शिक्षाविद्व बी.पी. गुप्ता एवं का धन्यवाद किया।
Related Posts
अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी ऋषि धवन ने चार्मवुड विलेज सूरजकुण्ड में ब्लयू एंजिल ग्लोबल स्कूल द्वारा नवनिर्मित क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ करते हुए
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। जो खिलाडी ईमानदारी से अपना खेल खेलता है वह एक सफल खिलाड़ी बनता है यह उदगार…
जीवा पब्लिक स्कूल के 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): आइसीएसई द्वारा सोमवार को जारी परीक्षा परिणाम में सेक्टर-21 स्थित जीवा पब्लिक स्कूल के 10वीं…
फिर लहराया कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के विद्यार्थियों ने सफलता का परचम
बल्लबगढ़ (विनोद वैष्णव )| विगत वर्षों की भाँति ही इस बार भी कुन्दन ग्रीन वैली स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई…