Vinod Vaishnav | इस विरासत को आगे ले जाते हुए, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने नए साल का स्वागत एक हफ्ते से चल रहे महामृत्युंजय यज्ञको पूर्णाहूति देते हुए किया गया। सभी की सुख, समृद्धि और शांति की कामना के साथ 26 दिसंबर से महामृत्युंजय यज्ञ की शुरुआत की गई है। इसको पूर्णाहूति नए साल के पहले दिनदी गई। इस मौके पर भजन व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानव रचना परिवार के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फरीदाबाद के उपायुक्त श्री अतुल द्विवेदी अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे। फरीदाबाद के अन्य जानी मानी हस्तियां जैसे की श्री एच के बत्रा, परफेक्ट ब्रेड; श्री र के बंसल; श्री ज पी मल्होत्रा भी थे। पूर्णाहूति का कार्यक्रम हवन के साथ शुरू किया गया हवन मैनेजमेंट, वाइस चांसलर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, इंस्टीट्यूशन्स के हैड, प्रिंसिपल व डायरेक्टर्स के द्वारा किया गया। यहकार्यक्रम मानव रचना परिवार के सदस्यों, स्टाफ सभी के लिए एक दूसरे के साथ जुडऩे का माध्यम था। हवन के बाद सिद्धार्थ मोहन के भजनों पर सभी ने आनंद लिया व उसके बादसाथ में स्वाद से भरभूर भंडारे का मजा लिया। इस मौके पर पिछले 10 सालों से मानव रचना संस्थान के साथ जुड़े 91 मैंबर्स को उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र और गिफ्ट देकरसम्मानित किया गया ।
Related Posts
हरे कृष्ण हरे कृष्ण..हरे राम हरे राम.. से गुंजेमान हुआ इस्कॉन मंदिर
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )।सेक्टर 37 अशोका एंक्लेव स्थित श्रीश्री राधा गोविंद मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर सोमवार को सुबह…
टैगोर पब्लिक स्कूल पलवल में अन्तर्विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
पलवल ( विनोद वैष्णव ) ‘टैगोर पब्लिक स्कूल’ के प्रांगण में ‘जन कल्याण संस्था’ द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवदगीता (श्लोक) एवं श्रीरामचरितमानस…
राधे राधे गौ मानव सेवा समिति द्वारा आज चौथा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। राधे राधे गौ मानव सेवा समिति द्वारा आज चौथा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन मोहना रोड…