फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस दौरान दुनियाभर में वाटर मैन के नाम से मशहूर राजेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि और वैज्ञानिक डॉ. दुर्जोय चक्रवर्ती ने बतौर विशेष अतिथि हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम सेंटर ऑफ एडवांस वाटर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (CAWTM) की ओर से आयोजित किया गया था।वाटर मैन राजेंद्र सिंह ने छात्रों के साथ इंट्रैक्टिव सेशन किया। बातचीत के दौरान जब एक छात्र ने पानी को भगवान बताया, तो उन्होंने भगवान को पंच महाभूत में बांट दिया। उन्होंने बच्चों को भगवान की नई परिभाषा दी—– भ से भूमि, ग से गगन, अ से अग्नि, व से वायु और न से नीर है। उन्होंने कहा, विज्ञान जरूरतों को पूरा करता है। इसलिए छात्रों को छोटी सी उम्र से ही पानी के संरक्षक के बारे में जागरूक करना चाहिए। यहां उन्होंने हरियाणा के सूखते तालाबों की भी बात की।इस दौरान राजेंद्र सिंह की ओर से लिखी गई किताब गंगा का वाइट पेपर भी रिलीज गई। साथ ही डॉ. दुर्जोय चक्रवर्ती की ओर से लिखी गई जल चालीसा को एमआरआईएस की म्यूजिक टीचर चांदना कपूर ने गा कर सभी को सुनाया। ‘जल को मिलकर सब सींचिए, न करो बेकार, जल ही है जग की जान’।कार्यक्रम में मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के एमडी डॉ. संजय श्रीवास्ताव, एमआरआईआईआरएस के वीसी डॉ. एनसी वाधवा और प्रो वीसी डॉ. एमके सोनी, डॉ. सरिता सचदेवा, डॉ. डीके चड्ढा, संयोगिता शर्मा समेत मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल के छात्र और यूनिवर्सिटी के छात्र मौजूद रहे।
Related Posts
Suraj School सेक्टर -56, गुरुग्राम को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अतुलनीय सेवाओं के लिए शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्या, शिक्षकों और छात्रों की सराहना करने के लिए प्रतिष्ठित भारत विकास परिषद द्वारा कई लोगों के बीच चुने जाने का सम्मान मिला
Suraj School सेक्टर -56, गुरुग्राम को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अतुलनीय सेवाओं के लिए शिक्षक दिवस के अवसर पर…
विधायक सीमा त्रिखा ने महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं संपूर्ण मंत्रिमंडल का हार्दिक धन्यवाद किया
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। बडखल विधानसभा क्षेत्र वे विधायक सीमा त्रिखा ने महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने पर मुख्यमंत्री मनोहर…
सतयुग दर्शन वसुन्धरा में प्रथम अन्तर प्रादेशिक सांगीतिक प्रतियोगिता का समापन समारोह
( विनोद वैष्णव ) |भूपानी स्थित सतयुग दर्शन संगीत कला केन्द्र द्वारा प्रथम प्रथम अन्तर प्रादेशिक सांगीतिक प्रतियोगिता का आयोजन…