फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | सेफ और सिक्योर फरीदाबाद ग्रुप ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य था समाज में सकारात्मक सोच का प्रवाह करना! सेफ और सिक्योर फरीदाबाद एक ऐसा संगठन है जो पिछले कई वर्षो से फरीदाबाद शहर के नागरिकों और पुलिस व प्रशासन के बीच एक सुरक्षा का माध्यम बना हुआ है!इस संगठन को राजेश वशिष्ठ उर्फ बिल्लू प्रेसिडेंट के रूप में आगे ले जा रहे है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों व समाज के प्रतिष्ठित लोग उनके साथ है!प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसएफ के संरक्षक बाबा राम केवल, प्रेसिडेंट राजेश वशिष्ठ, सुप्रसिद्ध RJ भावना शर्मा, मनीष डंगवाल व सेफ और सिक्योर फरीदाबाद से सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे!इस प्रेस वार्ता में प्रेसिडेंट राजेश वशिष्ठ ने बताया कि कैसे बॉबी कटारिया बाबा राम केवल जी के संपर्क में आए और अपनी गलतियां खास तौर पर भाषा शैली व तरीके में सुधार करेंगे सेफ और सिक्योर फरीदाबाद के साथ जुड़कर सकारात्मत संगठित तरीके से! बाबा राम केवल ने बताया कि समाज को क्राइम के प्रति सचेत रहना व सचेत करना पड़ेगा और अगर किसी से जाने अंजाने में गलतियों हुई है तो समाज व पुलिस, प्रशासन को सुधार का एक मौका जरूर देना चाहिए और भटके हुए नौजवान पीढ़ी को सही रास्ते व मुखधारा में लाने का अवसर देना चाहिए, बाबा रामके वल जी ने बताया की परिवर्तन संसार का नियम है और फूलन देवी, गौतम की तरह सभी को सुधारने का अवसर देना चाहिए! मनीष डंगवाल ने बताया कि सेफ और सिक्योर फरीदाबाद के वोलेंटियर सकारात्मता संगठित रूप से शासन व प्रशासन की मदद कर सकते है, उन्होंने बताया कि सेफ और सिक्योर फरीदाबाद एक माध्यम है उन सभी लोगों के लिए जो निस्वार्थ भाव से अच्छे काम करना चाहते है! रेडियो जॉकी RJ भावना शर्मा ने बताया कि जैसे एसीपी राजेश चेची के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए सेफ और सिक्योर फरीदाबाद भी व्हाट्स ऐप ग्रुप्स के माध्यम से क्राईम को कंट्रोल कर सकते है व समाज में परिवर्तन ला सकते है, उन्होंने बताया कि एसएसएफ कड़ी से कड़ी जोड़ कर मानवता को फ़ैलाने का परिचय दे रहे है! इस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बॉबी कटारिया ने सभी आये हुए मीडिया कर्मी के प्रश्नों के उत्तर दिए! इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए हुए सभी सम्मानित मीडिया कर्मी, पत्रकारों, समाजसेवियों और एस एस एफ के सदस्यों का सेफ और सिक्योर फरीदाबाद से मीडिया कोऑर्डिनेटर हनीश भाटिया ने अभिनंदन व आभार प्रकट किया!इस मौके पर मुख रूप से मीडिया पत्रकार सहित गुरदीप बक्शी, लक्ष्मी गौतम, देवराज गौतम, आशीष मंगला, मुकेश नंदन, नीरज कुमार, वेद प्रकाश तिवारी, जे पी शर्मा, हनीश भाटिया मुख रूप से उपस्थित रहे
Related Posts
बलात्कार/दुष्कर्म की घटना को अत्यंत निंदनीय बताया :- मुख्यमंत्री मनोहरलाल
Vinod Vaishnav | हरियाणा में गत दिनों हुई बलात्कार/दुष्कर्म की घटनाओं को अत्यंत निंदनीय बताते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री…
स्किल डेवलेपमेंट में हरियाणा को बनाएंगे देश के लिए आदर्श- विपुल गोयल
फरीदाबाद Vinod Vaishnav : हरियाणा देश की आबादी में सिर्फ 2 फीसदी वाला राज्य है लेकिन हम स्किल डेवलपमेंट में तीसरे…
परमपद प्राप्ति हेतु जीवन में संतुलन/समता की महत्ता
( विनोद वैष्णव )| रामनवमी की पवित्र बेला पर आज परमपद प्राप्ति हेतु, ट्रस्ट के मार्गदर्शक श्री सजन जी ने…