पलवल (विनोद वैष्णव )|एमवीएन विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ अलाइड हेल्थ साइंसेज के भौतिक चिकित्सा विद्यार्थियों ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ फ़िज़ियोथेरेपिस्ट द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स कनेक्ट -2 कार्यक्रम में भाग लिया । इस सम्मेलन का आयोजन दिल्ली हाट ऑडिटोरियम, न्यू दिल्ली में किया गया । एमवीएन विश्वविद्यालय इस भव्य सम्मेलन का सांस्कृतिक सह -प्रायोजक रहा । कार्यक्रम में 27 राज्यों के 47 भौतिक चिकित्सा संस्थाओ के लगभग 2500 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया । इस कार्यक्रम का मुख्या उद्देश्य आधुनिक भारत के स्वास्थ्य विकास में भौतिक चिकित्सा के योगदान से परिचित कराना था । कार्यक्रम के मुख्या अतिथि श्री सुधांशु मित्तल, भाजपा ने बताया की भारत सरकार की आयुष्मान योजना की सफल किर्यान्वन में भौतिक चिकित्सक एवं भौतिक चिकित्सा विद्यार्थियों का अनुपम भूमिका रही है एवं स्वास्थ्य के शेत्र उज्जवल भविष्य है ।इस कार्यक्रम के आयोजक इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ फ़िज़ियोथेरेपिस्ट के अध्यक्ष डा० संजीव झा, इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ फ़िज़ियोथेरेपिस्ट महिला विभाग की अध्यक्ष डा० रूचि वार्ष्णेय ने सभी प्रतिभागी संस्थानों एवं छात्रों का कार्यक्रम में स्वागत करते हुए कहा की सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सभी को सांकृतिक एवं मानसिक रूप से विकसित करना है तथा समाज में उनके महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराना था । इस सम्मेलन में मीडिया कॉन्क्लेव, रोजगार मेला, उद्यमिता विकास कॉन्क्लेव, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिता मुख्य रहे ।एमवीएन विश्वविद्यालय की छात्रा इशिका सिंघला को आल इंडिया लेवल पर मास्टर ब्लास्टर ऑफ़ दा इयर का सम्मान प्राप्त हुआ । एमवीएन विश्वविद्यालय के छात्राओं के समूह ने राजस्थानी लोक नृत्य में प्रथम पुरूस्कार प्राप्त किया । इस कार्यक्रम में भौतिक चिकित्सा विभाग की विभागाध्यक्ष डा० दिव्या अग्रवाल को भौतिक चिकित्सा के शेत्र में उनके अतुलनीय योगदान हेतु यंग अचिवर्स के सम्मान से नवाजा गया । विश्वविद्यालय की ओर से भौतिक चिकित्सा विभाग के शिशिका डा० अनु भारती एवं डा० ज्योत्स्ना ने भाग लिया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा० जे वी देसाई एवं कुलपति डा० राजीव रतन ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की ।
Related Posts
शादी की उम्र 21 साल होने से लड़कियों के चेहरों पर खिली मुस्कान , तो वही कंपनी के संचालक एवं चाय विक्रेता ने दी अपनी राय
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : जब हमने एक कंपनी के संचालक से बात करी तो उनका कहना है कि केंद्र सरकार…
सुमेर सिंह ढिल्लो बने रेजिडेंट वेलफेयर एसो. सैक्टर 48 के प्रधान
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर 48 के चुनाव सर्व सम्मति से सम्पन्न हुए। यह चुनाव में सुमेर सिंह ढिल्लो व अनिल कुमार के बीच प्रधान पद के लिए किया गया। चुनाव में सुमेर सिंह ढिल्लो को 56वोट व अनिल कुमार को 24 वोट मत के रुप में प्राप्त हुए। चुनाव प्रक्रिया में वोटो के अधार पर सुमेर सिंह ढिल्लो को सर्वसम्पति से प्रधान चुना गया । वहीं उप- प्रधान कुमाल हाज़ी, महासचिव डीडी चन्द सिपईया,कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द और सह-सचिव रफ़ी अहमद सैफी व ऑर्गनाइजिंग सैकेट्री तिलक राज बाटला को चुना गया। इस चुनाव प्रक्रिया की कार्यवाही चैयरमेन इकराम खांन ,पूर्व प्रधान देव सिंह गोसांई व अनवर महमूदकी अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इकराम खांन ने बताया कि पुरानी बॉडी का कार्यकाल समाप्त हो चुका था। इसलिए नई कार्यकारिणी के लिए निष्पक्षता से चुनाव करवाया गया और सर्व सम्मति से नए पदाधिकारियों कीनियुक्ति की गई। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि रेजिडेंट वेलफेयर एसो. जहां सैक्टर की समस्याओं को दूर करवाने के लिए प्रयास करेगी वहीं इस सैक्टर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए भी कार्य करेगी। नवनियुक्तप्रधान सुमेर सिंह ने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले सभी गणमान्य लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाते हुए सेक्टर को बेहतर बनाने के लिएकार्य करेंगे। उन्होंने कहाकि सैक्टर 48 के लोग की सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है उस की उचित व्यवस्था करवाना, सीवर के लिए डिस्पोजल बनवाना और सैक्टर से गंदगी को दूर करवाना है और सैक्टर मेंमार्किट बनवाना व सुरक्षा व्यवसथा दुरुसत करवाना। इस दौरान प्रधान सहित सभी पदाधिकारियों का लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
नरेन्द्र गुप्ता मेरे भाई और मैं अपने भाई के लिए वोट मांगने आया हुँ : मनोज तिवारी
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव / दीपक शर्मा ) | दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष, सांसद एवं प्रसिद्ध भोजपुरी गायब…