फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना के संयोजन में आज सेक्टर.19 स्थित कार्यालय पर कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा का गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हजारों की तादाद में लोकसभा क्षेत्र से आए लोग मौजूद थे। यात्रा में कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजादए प्रदेशाध्यक्ष डाण् अशोक तंवरए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस समन्वय समिति के लगभग सभी सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर यात्रा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने अलग.अलग संबोधन में कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है इसलिए कार्यकर्ता घर.घर जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत करवाने का काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूर्ण रुप से फेल साबित हुई है और लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के सभी शीर्ष नेताओं के जुमलों से परेशान हो चुके है। ऐसे में लोगों के समक्ष देश और प्रदेश में केवल कांग्रेस पार्टी की तरफ आस है बस जरुरत है तो लोगों को वास्तु स्थिति से अवगत कराकर सही दिशा में मोडने की और इस कार्य को कार्यकर्ता ही कर सकते है। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सांसद अवतार भडाना ने जहां कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं के एक साथ फरीदाबाद की धरती पर आगमन पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस में अपने घर वापसी सहित उन्होंने राहुल गांधी सहित सभी शीर्ष नेताओं से मिलकर कांग्रेस की जीत के लिए एक फार्मूला बताया है। उन्होंने कहा कि आज उन्हें खुशी है कि सभी नेता आपसी द्वेष भुलाकर एक ही बस में सवार होकर एकता का संदेश देते हुए भाजपा की कलई खोलने का काम कर रहे है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी दसों सीटों पर विजय पताका लहराने का काम किया है।
Related Posts
कानूनी जागरूकता कार्यक्रम के साथ राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया
डीएवी शताब्दी महाविद्यालय की लीगल लिटरेसी सेल व जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (DLSA), फरीदाबाद के सहयोग से महाविद्यालय में एक…
मुकेश डागर के प्रयासों से राजीव कॉलोनी में 2 करोड़ की लागत से सामुदायिक भवन बनेगा
राजीव कॉलोनी में 2 करोड़ की लागत से सामुदायिक भवन बनेगा । इससे राजीव कॉलोनी सहित कृष्णा कॉलोनी,समयपुर कॉलोनी के…
संस्कृति काॅन्वेंट स्कूल मंधावली में जन्माश्टमी की धूम
( विनोद वैष्णव ) | संस्कृति काॅन्वेंट स्कूल ,मंधावली कृश्ण जन्माश्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर…