बल्लभगढ़( विनोद वैष्णव )| अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रिय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पूरे पांच साल एक अनुभवहीन सरकार झेली है। इससे हरियाणा और विकास बहुत पीछे चला गया। सभी वर्ग भाजपा सरकार से त्रस्त हैं। चाहे वह किसान हो, मजदूर हो, छोटा व्यापारीहो या दुकानदार हो। यहां तक कि सरकारी कर्मचारी सडक़ों पर आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा शासनकाल में किसान को उसकी फ सल की लागत तक नहीं मिल रही, मज़दूर को उसकी मेहनत का पारिश्रमिक नहीं मिल रहा। छोटे व्यापारी का व्यापार चौपट हो गया है। कुछ पूंजीपतियों को छोड़ दें तोबाकी व्यापारी अब अपनी जमापूंजी से गुजारा कर रहें हैं। गुलाम नबी आजाद रविवार को बल्लभगढ़ अनाज मंडी में परिर्वतन यात्रा को सबोधित कर रहे थे। बल्लभगड़ मंडी में रैली का आयोजन महिला कांग्रेसकी राष्ट्रिय महासचिव एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने किया। इससे पहले गांव चंदावली बाइपास मोड से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं नेयात्रा का जोरदार स्वागत किया। जहां से खुली जीप और बाइक सवार कार्यकत्र्ता जोश से लबरेज कांगेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए परिर्वतन यात्रा कोमोहना रोड से राष्टिय राजमार्ग से होकर रैली स्थल पर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस की बात सुनने जिस तरह सडक़ों पर लोग उमड़ पड़े हैं, उससे हमें पूरा विश्वास है कि राज्यकी दस की दस लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी। इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रदेश की जनता को मनोहरलाल सरकार से निजात दिलाएगी।इस अवसर पर डा. अशोक तंवर , पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप , पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी रैली को संबोधित किया। इस दौरान रैली की आयोजक शारदा राठौर ने गुलाम नबी आजाद सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह परिवर्तन यात्रा केंद्र व राज्य में सत्ता परिवर्तन काशंखदान करेगी। जनविरोधी हरियाणा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। है।भाजपा नेता बिजली चोरी कर सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं।
बल्लभगड़ मंडी में रैली का आयोजन पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने किया
