सूरजकुंड गोलचक्कर पर पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप ने किया जोरदार स्वागत

Posted by: | Posted on: April 1, 2019

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) |हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समन्वय कमेटी द्वारा आयोजित की गई परिवर्तन बस यात्रा का अंतिम दिन रविवार को दिल्ली सूरजकुण्ड रोड़ के गोल चक्कर पर शुरू हुआ । जहां पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के सुपुत्र एवं कांग्रेस के नेता विजय प्रताप सिंह के हजारों कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन बस यात्रा में सूरजकुण्ड पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद , पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा समन्वय कमेटी के चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह हुडडा ,हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर , सदस्य एवं पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य सदस्यों हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा में आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और आने वाले चुनावों में भाजपा को यह दिखा देंगे कि कांग्रेस कितनी मजबूत है। उन्होने कहा कि भाजपा कांग्रेस की गुटबाजी समझकर खुश हो रही है, मगर उसको यह नहीं पता कि अब कांग्रेस का पंजा मुटठी बन चुका है जिससे मुकाबला करना भाजपा के बस की बात नहीं है। इससे पूर्व परिवर्तन यात्रा का पूर्व मंत्री के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। भारी भीड़ को देख राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा गदगद हो गए। यात्रा के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ सुबह से ही इंतजार में थी और जैसे ही यात्रा सूरजकुंड गोलचक्कर पहुंची विजय प्रताप के नेतृत्व में लोगों ने कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया। सूरजकुंड रोड पर उपस्थित भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा गुलाम नबी आजाद ने कहा की देश में हजारों लघु उद्योग बंद हो चुके हैं। कांग्रेस सरकार की नीतियों की बदौलत लोगों को रोजगार प्राप्त थाए मगर मोदी सरकार ने अपनी कुनीतियों से तमाम उद्योगों पर ताले लगवा दिए हैं ! नोटबंदी और जीएसटी ने इस देश को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया है ! इसलिए जरूरी है कि भाजपा सरकार को हटाकर देश को बर्बाद होने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन रथ यात्रा का छठा दिन है और 6 दिन वह हरियाणा में घूम घूम कर लोगों का दुख दर्द देख रहे हैं। हरियाणा की जनता मनोहर लाल सरकार से बेहद दुखी है और अब समय आ गया है कि सरकार को उखाड़ कर फेंक दें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी है। प्रधानमंत्री केवल एक बार साल में लोकसभा में बोलते हैं और एक दिन राज्यसभा में। लोग परिवर्तन चाहते हैं, बदलाव चाहते हैं। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं, बल्कि उनके झूठे वादों से है। इस अवसर पर गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मोदी एवं मनोहर लाल सरकार पर झूठे वादे करने के आरोप लगाए।पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उददेश्य जनचेतना है वहां सत्ता परिवर्तन का भी है। भाजपा को जुमलेबाजों एवं बाजीगरों की सरकार बताते हुए कहा कि आज बेरोजगारी बढ़ी, 12 हजार किसान प्रतिवर्ष आत्महत्या कर रहे हैं। जब कांग्रेस सरकार हरियाणा में थी, हरियाणा नंण्1 था। स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया गया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अब वक्त आ गया है,  भाजपा को सबक सिखाने का इसलिए एकजुट हों और देश में परिवर्तन लाएं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उमेश पंडित, प्रदेश सचिव सुमित गौड, जे पी नागर, डा राधा नरूला, विजय प्रताप,पार्षद जितेन्द्र भड़ाना, भारत भूषण आर्य, विनोद कौशिक, प्रथम मेयर सुबेदार सुमन, साजिद खान एडवोकेट सहित कांग्रेस के अनेक नेता मौजूद थे।पूर्व मुख्यमंत्री हुडा ने उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद किया और कहा कि जो लोगों ने उनका इंतजार किया हैए वह जल्द ही खत्म होने वाला है और कांग्रेस पुनरू सत्ता में आने वाली है। जिससे लोगों को भाजपा के कुशासन से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा यदि इस बार भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल नहीं किया तो इस देश में चुनाव प्रणाली ही समाप्त कर दी जाएगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि रथ यात्रा को हरियाणा प्रदेश में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। लोगों में परिवर्तन की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही है और आने वाले समय में हरियाणा में भाजपा पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। https://www.youtube.com/watch?v=hZ8gUNFBNzQ





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *