फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | अमावस्या के उपलक्ष्य में आरडब्ल्यूए सैक्टर-18 के प्रधान रजत चौधरी द्वारा हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकडों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आरडब्ल्यू सैक्टर-18 के प्रधान रजत चौधरी ने कहा कि दीन दुखियों की सेवा से बडा कोई धर्म नहीं है किसी भूखे हुए व्यक्ति को खाना खिलाना मानवता की सेवा है। उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए सैक्टर-18 द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं तथा आगे भी किया जाते रहेंगे। रजत चौधरी ने बताया कि उनकी संस्था समय-समय पर अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगी ताकि गरीब व जरूरतमंदों की सेवा हो सके। उन्होंने कहा कि उनका मकसद लोगों की सेवा करना है। इस मौके पर राहुल चौधरी ने कहा कि अमावस्या के बाद ही हिंदु नवसं वतर वर्ष की शुरूआत होती है और चेत्र माह के नवरात्रे भी इसी दिन शुरू होते हैं। इस अवसर पर पार्षद विनोद भाटी, महावीर बिश्रोई, रवि, अजय, राहुल चौधरी, शिव गुप्ता, नरेश भाटी, लोकेश गोला, सुनील सेठी, संजय मल्होत्रा, पुनीत, कुशाल, विजय, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Related Posts
“अग्निकांड से पीड़ित फल विक्रेताओं को मिले उचित आर्थिक सहायता : गिरीश भारद्वाज
बल्लभगढ़ (विनोद वैष्णव) : गुप्ता होटल मोहना रोड़ के सामने देर रात दिनांक 25 एवं 26 की रात्रि को फल…
बालाजी पब्लिक स्कूल का सीबीएसई की कक्षा दसवीं का रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव): केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बुधवार को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें मलेरना…
पीएम के लोकल फॉर वॉकल के सिद्धांत पर आगे बढ़ रही नायब सरकार : कृष्ण लाल पंवार
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : हरियाणा के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री…