फरीदाबाद ( रूबी सिंह ) | डी डेवलॅपमेंट इंजिनियर लिमिटेड के द्वारा आज छत्रपति स्पोर्ट्स अकादमी सेक्टर 63 मे डी प्रीमियर लीग क्रिकेट मेच का आयोजन किया | कंपनी के जनरल मैनेजर एम मदान ने बताया कि हर साल कंपनी के द्वारा मैच कराया जाता हे कंपनी की अपनी आठ टीमें के मध्य में ये मैच खेला जाता हे | जीतने वाली टीम के हर खिलाड़ी को 3100 रुपए नगदी एवं शील्ड दी जाती हे और फर्स्ट रनरप टीम के खिलाड़ी को 2100 सो रुपए एवं शील्ड के रूप में पुरस्कार के साथ दिए जाते हैं | आज की कुल राशि 84200 की थी | एम् मदान ने यह भी बताया कि 22 अप्रैल को कंपनी के चेयरमैन के एल बंसल का जन्मदिवस भी होता है इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने फूल मालाओ एवं करतल ध्वनि से बंसल का अभिवादन किया | आज ही के दिन कंपनी के चेयरमैन ने आस-पास के गांव के गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले गरीब परिवारों की 28 लड़कियों को पूरे वर्ष की फीस एवं स्कॉलरशिप के रूप में 400000 की राशि प्रदान की और कंपनी हर वर्ष सामाजिक कार्य में खास कर के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को साकार करने में लगी हे साथ ही एम मदान ने बताया यह सयोंग हे आज हमारे कंपनी के डायरेक्टर बंसल का भी जन्म दिवस भी आज हे और विश्व अर्थ डे भी आज ही के दिन मनाया जाता है इस मौके पर बंसल ने वृक्षारोपण किया एवं समस्त स्टाफ के लिए खाने-पीने के सभी समुचित व्यवस्था भी कराई
Related Posts
पटाया से गोल्ड मैडल जीतकर लौटे कृष्ण उपमन्यु का जोरदार स्वागत
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) : 1 से 2 मई को पटाया, बैंकाक में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पुरुष सिंगल…
वैष्णव ब्राह्मण बैरागी समाज ने ललित बैरागी को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में भव्य स्वागत किया
( विनोद वैष्णव ) |वैष्णव ब्राह्मण बैरागी समाज ने ललित बैरागी को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने की…
दीक्षा पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारम्भ भाजपा महिला मोर्चा की जि़ला अध्यक्ष मीना पाण्डे ने किया
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। दीक्षा पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारम्भ भाजपा महिला मोर्चा…