फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | जे बी पब्लिक स्कूल ने पृथ्वी दिवस मनाया। स्कूल के चेयरमैन अजय जायसवाल ने बच्चो को बताया की हमने डायनासोर, बड़े दांत वाले हाथी, गिद्ध जैसे प्रजातियों के बारे में किताबों में ही पढ़ा है, उन्हें कभी देखा नहीं। इस बात को लेकर विशेषज्ञ चिंतित हैं कि प्रकृति में हो रहे बदलाव के चलते हमारी आने वाली पीढ़ी घर के आंगन में चहचहाने वाली गौरेया, फूलों पर मंडराती रंग-बिंरगी तितली और भंवरें, पराग से शहद बनाती मधुमक्खी, दाना ले जातीं चींटियां और चीता जैसी कई प्रजातियों के बारे में किताबों में पढ़कर ना जाने। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार विश्व पृथ्वी दिवस की थीम ‘प्रजातियों को संरक्षित करें’ रखी गई।दिनोंदिन धरती के तापमान में वृद्धि हो रही है, हिमखंड तेजी से पिघल रहे हैं और समुद्र का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इससे समूची कुदरत के लिए अस्तित्वका संकट खड़ा हो गया है। हमे पृथ्वी को बचाने के लिए हमें पेड़ लगाने चाइए और स्कूल के बच्चो ने स्कूल में पेड़ लगा कर पृथ्वी दिवस मनाया स्कूल के अध्यापकों और अधापिकाओ बच्चो को स्कूल के प्रिंसपल अरविन्द कुमार यो वाइस चेयरमैन रेनू जायसवाल ने स्कूल के बच्चो को बताया कि हमे पेड़ लगाने चहिए यो पेड़ो को नहीं काटना चाहिए और हमे पर्यावरण से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए स्कूल के ऑनार जगराम जायसवाल यो सभी अध्यापक गायत्री देवी राकेश प्रीति अंजू कौशिक सिल्की रानी कुंदन कुमार विश्वजीत सिंह एव अन्य स्कूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मौजूद थे
Related Posts
49वीं के.वि.स. खेलकूद प्रतियोगिता में 20 संभागो के लगभग 600 छात्र, छात्राओ ने अपनी क्षमता एवं कला का प्रदर्शन किया
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। 49वीं के.वि.स. खेलकूद प्रतियोगिता में 20 संभागो के लगभग 600 छात्र, छात्राओ ने अपनी क्षमता…
टैगोर पब्लिक स्कूल में खेल स्पर्धाओं के विजेता सम्मानित
पलवल ( विनोद वैष्णव ) | टैगोर पब्लिक स्कूल पलवल में साप्ताहिक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का रंगारंग कार्यक्रम से समापन समारोह…
मनस्कृति स्कूल में आज ड्रीम इंडिया का प्रथम वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )।सेक्टर-82 स्थित मनस्कृति स्कूल में आज ड्रीम इंडिया का प्रथम वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर…