फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | ए .बी. एम पब्लिक स्कूल में 20 मई से 1 जून तक समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमे नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया| बच्चो ने योगI , फूटबाल, वोल्ली बॉल आदि खेलो में उत्साहित होकर हिस्सा लिया| आर्ट एंड क्राफ्ट के अन्तर्गत विद्यार्थियों ने पॉट डेकोरेशन,डॉल मेकिंग,बैग मेकिंग, आदि बनाना सीखा| नृत्य क्लब के अंतर्गत बच्चों ने अनेक गानों पर नृत्य सीखा तथा अपनी नृत्य कला से सभी को प्रभावित किया| कंप्यूटर के माध्यम से विद्यार्थियों ने कंप्यूटर के विषय की जानकारी प्राप्त की तथा कैली ग्राफी क्लब के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अंग्रेजी भाषा के वर्णों का सही आकIर सीखा| कुक्केरी क्लब द्वारा बिना चूल्हे का प्रयोग किये विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर पाकशाला में महारत हासिल की| संगीत के बिना तो जीवन नीरस है| इसी उदेश्य की पूर्ति हेतु विद्यार्थियों ने म्यूजिक में भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया| मैजिक शो में भी विद्यार्थियों ने मौज मस्ती की| मैजिशियन ने बहुत सारे करतब दिखाए जिससे बच्चे बहुत आनंदित हुए| 1 जून को कैंप का समापन विद्यार्थियों को मोटिवेशनल मूवी दिखाकर किया गया|
Related Posts
स्लेज हैमर ने जीता मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट कप सीजन-11
( विनोद वैष्णव )| मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट कप के 11वें सीजन पर स्लेज हैमर ने कब्जा किया है।…
कुन्दन ग्रीन वैली स्कूल के छात्रों ने राज्य स्तर पर जीते गोल्ड मेडल
( विनोद वैष्णव )| कुन्दन ग्रीन वैली स्कूल के छात्र जीत के परिचायक बन गये है। अगर ये कहा जाये…
पटाया से गोल्ड मैडल जीतकर लौटे कृष्ण उपमन्यु का जोरदार स्वागत
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) : 1 से 2 मई को पटाया, बैंकाक में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पुरुष सिंगल…