फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | होटल डिलाइट में महिला काव्य मंच की फरीदाबाद इकाई ने डॉ प्रतिभा चौहान के संयोजन में काव्य गोष्ठी आयोजित की। जिसमें मुख्य अतिथि मेयर सुमन बाला और अति विशिष्ट अतिथि नेहरू कॉलेज की प्राचार्या डा प्रीता कौशिक रही और कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला काव्य मंच की डा०वीणा अग्रवाल ने की और महासचिव नीतू सिंह रॉय और अन्तर्राष्ट्रीय सचिव दुर्गा सिन्हा का विशेष सानिध्य रहा।इस काव्य गोष्ठी में कवयित्रियों ने देशभक्ति ,प्रेम ,ममता, नारी महिमा में सुंदर शब्द चित्र बिखेरे!काव्य गोष्ठी में ऐसा लग रहा था जैसे मनीषियों ,विदुषियों व कवयित्रियों का कुम्भ लगा हो।वीणा जी ने संयोजिका डा प्रतिभा पर काव्य पक्तिया बोली।नीतू सिंह रॉय ने अपनी काव्य पंक्तियों में वो लड़की कविता में बोली से नारी के दबे एहसासों को जागृत किया। ब ।दुर्गा सिन्हा, डॉ प्रीता कौशिक ,विनीता मेहता ,रोली ,अर्चना भाटिया ,शिखा सिंद्वानी ,आशिमा कौल ,रुचिरा खुलर,पूनम,सरोज केंन ,पूजा ,भैरवी आदि कवयित्रियों ने सुंदर काव्य चित्र उकेरे।प्रतिभा चौहान ने अपनी काव्य रचना मेरे साथ हंसता ,मेरे साथ रोता मु झे मु झ से जोड़ता मेरा अकेलापन “काव्य पंक्तियों से में मोह लिया।काव्य गोष्ठी में हास्य ,प्रेम ,देशभक्ति,राजनीति के सभी रंग खूब जमे।
Related Posts
विश्व महिला दिवस पर सुषमा गुप्ता को आज राज्यस्तरीय सम्मान से नवाजा गया
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। अपनी उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए फिर से विश्व महिला दिवस पर सुषमा गुप्ता को आज राज्यस्तरीय…
सम्पर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम के तहत पृथला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का पैदल दौरा :-बिजेन्द्र नेहरा सागरपुर
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। भारतीय जनता पार्टी जिला सचिव बिजेन्द्र नेहरा सागरपुर ने पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सम्पर्क फॉर…
फरीदाबाद स्थित रयान स्कूल का बोर्ड के रिजल्ट में दसवीं और बारहवीं के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | रयान फरीदाबाद के दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों ने अपनी चुनी हुई स्ट्रीम में…