फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) | रावल कॉन्वेंट स्कूल का सीबीएसई की बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। स्कूल की छात्रा हर्षिता शर्मा ने 97.6 फीसद एग्रीगेट व सुभि ने 97 फीसद एग्रीगेट (98.3 फीसद पीसीएम) अंक प्राप्त कर स्कूल में क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इतना ही नहीं इस स्कूल के 9 विद्यार्थी हर्षिता शर्मा, सुभी, मधुर, आशीष जादौन, उमंग मुंजाल, शिमव, रिचा अग्रवाल, रितिका व ईशा कौशिक ने एग्रीगेट में 95 फीसद से अधिक अंक प्राप्त किए। 37 विद्यार्थियों ने 90 फीसद से अधिक व 129 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज करा कर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम का परिचय दिया। इस उल्लेखनीय परीक्षा परिणाम के लिए चेयरमैन सीबी रावल, प्रो-वाइस चेयरमैन अनिल रावल व प्रधानाचार्या प्रीति एन सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Related Posts
एएसआर ग्रुप ऑफ कम्पनी बना रही है लोगों को आत्मनिर्भर
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। एएसआर ग्रुप ऑफ कौलोकटिव ग्रोथ लिमिटेड द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम सभागार फरीदाबाद में…
अमृता अस्पताल ने किया अस्थमा से पीड़ित रोगियों के लिए विशेष क्लिनिक का उद्घाटन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | फरीदाबाद के अमृता अस्पताल ने गंभीर अस्थमा से पीड़ित रोगियों के जीवन को बेहतर बनाने…
डी०ए०वी० शताब्दी महाविद्यालय में “ई–वेस्ट मैनेजमेंट” जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी०ए०वी० शताब्दी महाविद्यालय में एन.जी.ओ.- इको-सवेरा के सहयोग से इको क्लब, एन०एस०एस० और एन०सी०सी० यूनिट द्वारा…