फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | एस जी एम नगर में स्थित वृंदा इंटरनेशनल स्कूल का दसवीं का सी बी एस सी का पहला परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमे दसवीं के विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत परिणाम देकर स्कूल के नाम को ऊंचाइयों तक पहुंचाया | स्कूल की मेधावी छात्रा प्रिया मंगला ने 90% व सामाजिक विज्ञान में 100% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया ! सोनाली ने 75% अंक से द्वितीय स्थान तथा निधि ने 74%अंक से तृतीया स्थान प्राप्त किया ! स्कूल की निदेशिका विजय लक्ष्मी ने सभी बच्चों व अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सब उनके कठिन परिश्रम का ही फल है जो उनका इतना उत्कृष्ट परिणाम आया है ! दसवीं के छात्र. छात्राओं ने रात रात तक विद्यालय में रूक कर अपने अध्यापकों के साथ अपनी परिक्षाओं कि तैयारी कि थी और उन्हें मिठाई खिलाकर व फूलमाला पहनाकर उन्हें गौरान्वित किया ! सभी बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी !
Related Posts
मानव रचना परिवार ने मनाई डॉ. ओपी भल्ला की 73वीं जयंती
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) |मानव रचना के 400 से अधिक स्टाफ के सदस्यों ने अपने स्वप्नदर्शी संस्थापक डॉ. ओपी भल्ला के…
सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। दयाल बाग स्थित सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित स्कूल के मुख्य निदेशक…
राजकीय महाविद्यालय तिगांव में फिट इंडिया मूवमेंट का एक कार्यक्रम जो पीएम मोदी के द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम में चला उसका दिल्ली से सीधा प्रसारण महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को दिखाया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | राजकीय महाविद्यालय तिगांव में फिट इंडिया मूवमेंट का एक कार्यक्रम जो पीएम मोदी के द्वारा…