पलवल (विनोद वैष्णव ) | परिवार के मध्य माँ के प्यार के सच्चे और पवित्र बंधन को दर्शाने के लिए टैगोर पब्लिक स्कूल, पलवल के किंडर गार्टन के बच्चों ने 10 मई, 2019 को मातृ-दिवस मनाया। नन्हें-नन्हें बच्चों ने ‘Iam so happy’ नामक धुन पर तथा ‘एक बटा दो, दो बटे चार’ पर नृत्य प्रस्तुत किया। छोटी-छोटी कविताएँ अपनी-अपनी माताओं को समर्पित कीं।कार्यक्रम में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र अभिभववकों द्वारा प्रस्तुत फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता रही। अभिभावकों ने परंपरागत परिधानों में रैंप वाॅक प्रस्तुत की जो रीति-रिवाजों तथा सामाजिक मुद्दों जैसे कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण पर आधारित थी। विद्यालय के उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा-परिणाम तथा दसवीं कक्षा का सम्पूर्ण भारत में द्वितीय स्थान एवं बारहवीं कक्षा का जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए अभिभावकों ने निदेशिका मनोरमा अरोड़ा का तालियों से स्वागत किया एवं उनके अथक परिश्रम तथा उत्तम शिक्षा के लिए समर्पण भावना के प्रति आस्था प्रकट की।प्रधानाचार्या कपिला इंदु और प्रशासिका नीलम गाँधी जी ने अभिभावकों का हृदय से धन्यवाद किया तथा एक उत्कृष्ट संस्था का हिस्सा बनने के लिए उन्हें बधाई दी। समारोह का समापन एक खुशनुमा पारिवारिक गीत के साथ हुआ।
Related Posts
शिक्षक दिवस का एम वी एन विश्वविद्यालय में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया गया
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| भारत के पहले पूर्व उपराष्ट्रपति और दूसरे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर…
खसरा रूबेला अभियान के तहत अप्रैल से अब तक केवल 50 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण ही हो पाया है
हथीन( विनोद वैष्णव )। सिविल सर्जन डा. प्रदीप शर्मा ने बताया कि खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत गांव मलाई…
राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा: मनोज अग्रवाल
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज बल्लभगढ़ के मोहना रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बल्लभगढ़…