फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) |मानव रचना डेंटल कॉलेज में एमडीएस 2019-22 सत्र के छात्रों का स्वागत किया गया। ओरिएंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत हवन के साथ की गई। इस दौरान मानव रचना के डीजी डॉ. एनसी वाधवा भी मौजूद रहे। ओरिएंटेशन प्रोग्राम के तहत छात्र एक दूसरे से रूबरू हुए। इस दौरान छात्रों को मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के बारे में जानकारी दी गई। मानव रचना डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अरुणदीप सिंह ने सभी छात्रों का कॉलेज में स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई आने वाले तीन साल छात्रों को लिए उनके करियर के लिए बेहतरीन साबित होंगे। उन्होंने सभी छात्रों को सलाह दी कि इलाज के लिए आने वाले मरीजों की पूरी मदद करें और जितनी जल्दी हो उन्हें इलाज मुहैया करवाएं।कार्यक्रम में मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के एमडी डॉ. संजय श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा, यह आने वाले तीन साल उनकी जिंदगी के आगे की दिशा तय करेंगे, इसलिए अपनी गलतियों से सीखने की कोशिश करें। उन्होंने छात्रों को तीन टिप्स दिए- सीखना, हंसना और हमेशा सकारात्मक चीजों पर ध्यान देना।आपको बता दें, इस साल डेंटल कॉलेज में देशभर के अलग-अलग कॉलेज में बीडीएस कर के आए छात्रों ने मानव रचना को चुना है। इस साल भी सभी सीट्स फुल रही। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में एमआरडीसी के वाइस प्रिंसिपल डॉ. आशिम अग्रवाल, डॉ. श्रीधर कानन, डॉ. मनीष भार्गव, डॉ. पूजा पनवलकर समेत कई फैकल्टी मेंबर्स और छात्र शामिल रहे।
Related Posts
आइडियल पब्लिक स्कूल में बस कंडक्टर ड्राइवर के लिए दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) | फरीदाबाद स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल लक्कड़पुर में बस कंडक्टर ड्राइवर के लिए दो दिवसीय प्राथमिक सहायता…
16 फरवरी रविवार को *उपाय* (अंडर प्रिविलेज्ड एडवांसमेंट बाय यूथ) के दिल्ली-एनसीआर के विद्यार्थियों के लिए तीसरा वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम किया जाएगा
गुरुग्राम (विनोद वैष्णव ) |16 फरवरी रविवार को उपाय (अंडर प्रिविलेज्ड एडवांसमेंट बाय यूथ) के दिल्ली-एनसीआर के विद्यार्थियों के लिए…
शताब्दी महाविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर इंटर कॉलेज काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन।
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय इंटर कॉलेज प्रांगण में भव्य काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन…