फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )|अरावली इंटरनेशनल स्कूल की ओर जल बचाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों द्वारा साप्ताहिक जल सर्वेक्षण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने सामुदायिक अभियान द्वारा पांच घरों में जाकर पीने योग्य व घरेलू कार्यों के लिए उचित मात्रा व समय पर पानी ना मिलने के कारणों को समझा | इस दौरान उन्होंने लोगों को पानी बचाने के अनेक उपायों से अवगत कराया तथा जिस परिवार ने इस अभियान से प्रेरित होकर पानी का समुचित उपयोग किया उस परिवार को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। नुक्कड़ नाटक व विभिन्न स्वरचित कविताओं के द्वारा इस तथ्य से रूबरू कराया कि जल हमारे लिए कितना अनमोल है। छात्रों को जल के महत्व से परिचित कराने के लिए जल संचयन प्रबंधन विषय पर अनुच्छेद व स्वरचित कविता प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया। विद्यालय के चेयरमैन धन सिंह भड़ाना ने विद्यार्थियों व अध्यापकों की ओर से किए जा रहे इन इस प्रयासों की प्रशंसा की।
Related Posts
वार्ड 43 से चुनाव लड़ने के तैयारी में देवराज चौधरी
फरीदाबाद | वार्ड 43 से बीजेपी की टिकट की टीम देव दावेदारी पेश करेगी,किसी भी वजह ,किसी के दबाव या…
डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने सीएटीसी-147 शिविर में लिया भाग
फरीदाबाद (पिकी जोशी) : डीएवी शताब्दी महाविद्यालय फरीदाबाद के एनसीसी कैडेटों ने 3 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक चलने…
एमवीएन विश्विद्यालय में अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन
पलवल (विनोद वैष्णव) : एमवीएन विश्विद्यालय में 14,15,16 मार्च को होने वाले तीन कार्यक्रमों अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस, जॉब फेयर कम एचआर…