मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा ने केंद्र से हरियाणा प्रदेश में एक विदेश केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव किया है और इस विदेश केंद्र के लिए हरियाणा सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी

Posted by: | Posted on: January 10, 2018

Delhi Vinod Vaishnav | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा ने केंद्र से हरियाणा प्रदेश में एक विदेश केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव किया है और इस विदेश केंद्र के लिए हरियाणा सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी।
नई दिल्ली में अप्रवासी भारतीयों से संबंधित विभिन्न विषयों के संदर्भ में विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लेने के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा हरियाणा में तीन पासपोर्ट कार्यालय पहले से ही स्थापित हैं। इसी क्रम में हरियाणा में एक विदेश केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव हरियाणा ने केंद्र से किया है और हरियाणा द्वारा इस केंद्र की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी।
विदेशों की मांग के अनुरूप व विदेशों में रोजगार करने के इच्छुक व्यक्तियों की सुविधाओं के लिए हरियाणा ने केंद्र से हरियाणा प्रदेश में कौशल विकास केन्द्र स्थापित किए जाने का आग्रह भी किया है। कौशल विकास केंदों की स्थापना से हरियाणा से रोजगार के लिए विदेशों में जाने की प्रकिया को और अधिक गति मिलेगी। अप्रवासी दूल्हों से संबधित  लड़कियों/महिलाओं की विभिन्न प्रकार की शिकायतों से संबंधित मीडिया द्वारा किए गए एक प्रश्न पर श्री मनोहर लाल ने कहा हरियाणा सरकार एन आर आई पाॅलिस बनाएगी। हालांकि हरियाणा की एनआरआई सैल इस पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करती है। गत वर्ष प्रदेश में एनआरआई से संबंधित विभिन्न 136 मुकद्दमें दर्ज़ किए गए हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया विदेश मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में अप्रवासी भारतीयों से संबंधित विभिन्न विषयों विशेषकर उनकी समस्याओं बारे गहन विचार विमर्श हुआ।अप्रवासी भारतीयों की समस्याओं के समाधान की दिशा में राज्यों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संदर्भ में भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *