फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए आज डी.सी फरीदाबाद द्वारा आयोजित मीटिंग में भाग लेने के बाद ,राजकीय नेहरू महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ प्रीता कौशिक ने योग दिवस के लिए ,योगा में रुचि रखने वाले 3500 छात्र छात्राओं और सभी टीचिंग और नोन टीचिंग स्टाफ का रजिस्ट्रेशन कराया।महाविद्यालय में शाम 4 बजे तक 4200 रजिस्ट्रेशन हो चुके है और इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए एन सी सी वोलंटियर्स , एन एस एस वोलंटियर्स , स्पोर्ट्स के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर नाम दर्ज कराया और उत्साह के साथ 21 जून को ,12सेक्टर मेडन में पहुंच कर योग करने में रुचि ज़ाहिर की।प्राचार्या डॉ प्रीता कौशिक ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति की धरोहर है जो हमारे सर्वांगीण विकास का मजबूत स्तंभ है।हरियाणा में हुए , अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रजिस्ट्रेशन में ,फरीदाबाद जिला 12000 रजिस्ट्रेशन के साथ सब से आगे है जिस में अकेले नेहरू कॉलेज के रजिस्ट्रेशन 4200 है।
Related Posts
रूस में संपन्न विश्व कप किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद की मोनल कुकरेजा ने स्वर्ण पदक एवं पुलकित भारद्वाज ने रजत पदक जीता
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | रूस में चल रही विश्व कप किकबॉक्सिंग डायमंड प्रतियोगिता में फरीदाबाद की मोनल कुकरेजा…
खेल हमारे जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण : धर्मबीर भड़ाना
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | खेल प्रतियोगियों से खेल भावना का प्रदर्शन करने और विरोधियों एवं अधिकारियों को सम्मान देने…
भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक की जिम्मेवारी योगेश तेवतिया को
फरीदाबाद Vinod Vaishnav । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक की जिम्मेवारी…