फरीदाबाद Brajesh Bhadoriya। शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुंलद हो गए कि इससे महिला पत्रकार भी अछूती नही रह गई। मामला शहर की एक पत्रकार से बदसलूकी है जहां महिला पत्रकार ने हिम्मत कर शरारती तत्व के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवा दिया। घटना दो दिन पूर्व की है जब एनसीआर क्राईम अखबार की महिला पत्रकार राधिका बहल अपने पति के साथ घर से कार्यलय जा रही थी तभी दयानंद महिला कॉलेज मोड से पूर्व कुछ शरारती तत्व जो कि सफेद रंग की ओपन जीप में सवार थे उन्होने पत्रकार राधिका बहल पर अश£ील फब्तिाया कसनी शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर वह बहुत तेजी से कार वहा से भगा ले गए। उनके तेजी से जिप्सी भगाने की वजह से हडबडी में स्कूटी नीचे गिर पडी पर राधिका बहल ने हिम्मत कर गाडी का नम्बर नोट कर लिया और इसकी शिकायत तुरंत 100 नम्बर के अलावा सीपी इन्फोरमेशन सुविधा तक पहुचा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई और मौका-मुआवना कर इस बाबत थाना एसजीएम नगर को इस घटना से अवगत करवा दिया। बाद में महिला पत्रकार की शिकायत पर अंजान लोगो के खिलाफ 164 के बयान के आधार पर धारा 354 ए एंव 354 डी के तहत मुकदमा पंजीकृत का आरोपियों की तलाश शुरू कर दी ।
Related Posts
इण्डियन बैंक ने आयोजित किया विशाल ऋण मेला
फरीदाबाद Vinod Vaishnav । इण्डियन बैंक की फरीदाबाद की सभी शाखाओ ने मिलकर सैक्टर 58 औद्योगिक क्षेत्र में एमएसएमई ऋण…
शरद फाउंडेशन ने भिक्षावृति के खिलाफ छात्रों के बीच में जागरूकता अभियान चलाया :- डॉ हेमलता शर्मा
Vinod Vaishnav | शरद फाउंडेशन की ट्रस्टी डॉ हेमलता शर्मा ने आज राजकीय विद्यालय एन आई टी 3 में ,…
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में जेल प्रशासन के स्टॉल नंबर 820 में प्रदर्शित कैदियों द्वारा निर्मित ककई उपयोगी और घरेलू चीजें देखने पर मिलती है
vinod vaishnav |विभिन्न अपराधों में कारागार में बंद कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जेल प्रशासन…