फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )।स्मार्ट सिटी हो या न हो लेकिन यहां के लोग पढ़े लिखे लोग हैं जो सरकारें बनाना और गिराना जानते हैं। इनके साथ प्रशासन व शासन गलत रवैया अपना रहा है। यह लोग नरक जैसे हालात में रह रहे हैं। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने सेक्टर आठ सीही गांव के लोगों के बीच कही।लोगों के बुलावे पर यहां पहुंचे लखन कुमार सिंगला ने कहा कि यहां लोगों को गंदगी के अंदर रहने को मजबूर किया जा रहा है। यहां महीनों तक सफाई नहीं होती है। जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को पीने के लिए सीवर का पानी आपूर्ति किया जा रहा है, उस पानी से आप पौंछा भी नहीं लगा सकते हैं। सिंगला ने कहा कि उद्योग मंत्री विपुल गोयल लोगों से कहते हैं कि फरीदाबाद स्मार्ट सिटी बन गया है। लेकिन वास्तव में यह पहले से अधिक बर्बाद हो गया है। वास्तव में जनता त्रस्त है लेकिन उद्योग मंत्री मस्त हैं। जनता मंत्री से, उनके रिश्तेदारों और नगर निगम अधिकारियों से गुहार लगा चुकी, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।मौके पर लखन कुमार सिंगला ने नगर निगम के मुख्य अभियंता को भी फोन कर मामले की जानकारी दी। जिस पर उन्हें जल्द समस्या का समाधान देने का वादा किया गया। लोगों ने नगर निगम और हरियाणा सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। सिंगला ने समस्या का शीघ्र समाधान न मिलने पर नगर निगम आयुक्त के कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी।इस अवसर पर बीर सिंह तेवतिया, मास्टर रामकिशन, संदीप वर्मा, बंटी ठाकुर, सूरज चौधरी, ललित चौधरी, कपूरचंद अग्रवाल आदि ने कहा कि अब बर्दाश्त से बाहर की बात हो गई है। हमारे यहां घरों में पानी घुस जाता है। सडक़ों पर पानी जमा रहता है। गंदगी इतनी है कि यहां रहना मुश्किल हो रहा है। अब हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।
Related Posts
एनआईटी क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व विधायक चन्दर भाटिया को नेकपुर गांव में मिला जबरदस्त जनसमर्थन
फरीदाबाद(vinod vaishnav / deepak sharma ) | एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व विधायक चन्दर भाटिया का चुनाव प्रचार…
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर डीसी एवं प्रधान, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनेंट को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी :-सचिव बिजेंदर सोरोत
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) ।वीरवार को सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस एवं रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन…
Satyug Darshan Vidyalaya Faridabad में अपने छात्र का भविष्य कैसे सुरक्षित है जानिए
Satyug Darshan Vidyalaya Faridabad में अपने छात्र का भविष्य कैसे सुरक्षित है जानिए