फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 में हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें बच्चों एवं अध्यापिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन के दौरान बच्चों ने ‘सावन आयो रे…| जैसे सुंदर गीतों पर मनमोहर प्रस्तुति दी। बच्चों और अध्यापिकों ने झूले झूलकर इंज्वाय किया। मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चे व अध्यापिकाओं ने हरे रंग के परिधान में त्योहार का आनंद उठाया। इस अवसर पर स्कूल की डॉयरेक्टर सुनीता यादव ने बच्चों को त्योहार की जानकारी देते हुए कहा कि भारत में हरियाली तीज का बहुत महत्व है। तीज सावन के महीने में पड़ती है। श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज मनाई जाती है। हरियाली तीज पर झूला झूलने की प्रथा है। स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति चौधरी ने कहा कि मान्यता के अनुसार हरियाली तीज तीन दिन का त्योहार होता है, लेकिन आजकल इसे एक ही दिन मनाया जाने लगा है। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और नए वस्त्र पहनती हैं। इस दिन हाथों में मेहंदी और पैरों में अल्ता लगाया जाता है। हरियाली तीज पर मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। इस अवसर पर सभी ने पारंपरिक व्यंजनों जैसे घेवर, खीर आदि का आनन्द उठाया।
Related Posts
यूनिबोक्स द्वारा आयोजित ग्रैंड फिनाले में प्रतिभाशाली बच्चों ने समां बाधा
फरीदाबाद (पूनम शर्मा) | यूनिबोक्स शौपिंग कम्पनी ने आर्ट, डांस, म्यूजिक, स्टैंड अप कामेडी, थिएटर एवं फैशन की कुल छ:…
संजू” के नए पोस्टर में देखिए रणबीर कपूर का मुन्ना भाई लुक
( विनोद वैष्णव )संजू के निर्माताओं ने फिल्म से रणबीर का एक और पोस्टर जारी कर दिया है जो 2003…
वाईएमसीए यूनिवर्सिटी में होगी फिल्मों की स्क्रीनिंग
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में पहली बार इंडॉगमा फिल्म फेस्टिवल (IFF) के माध्यम से सिनेमा…