पलवल (विनोद वैष्णव ) | एम वी एन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में प्रथम वर्ष के छात्र एवं छात्राओं ने माननीय मानव संसाधन विकास मंत्री, रमेश पोखरियाल की योजना “एक छात्र – एक पेड़” को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय मे सौ पेड़ लगाये।फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० तरुण विरमानी ने सभी बच्चों को शपथ दिलाई की पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वे सभी संभव प्रयास करेंगे| उन्होंने सभी विद्यार्थियों को कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने जन्मदिन पर एक पेड़ अवश्य लगाऐ एवं उसकी देखभाल करे। विश्व के महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन ने अपने विचारों को जिन महत्वपूर्ण चीजों से जोड़ा है उनमें से प्रत्येक चीज का पेड़ से संबंध होना पेड़ की उपयोगिता को बताता है। पेड़ हमारे लिए काफी तरह से लाभकारी हैं जैसे कि ऑक्सीजन देना, विभिन्न प्रकार की औषधि प्रदान करना, फल देना एवं पर्यावरण में संतुलन बनाए रखना। लेकिन औद्योगिक प्रगति के कारण लगातार पेड़ों को काटा जा रहा है जिसके कारण भूमंडलीय तापक्रम वृद्धि एवं प्रदूषण में लगातार वृद्धि हो रही है और आज प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ चुका है कि अगर समय रहते इसके बारे में नहीं सोचा गया तो यह आने वाले समय में बहुत भारी पड़ सकता है| प्रदूषण के कारण कैंसर, दमा, दिल का दौरा आना जैसी खतरनाक बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं|विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) जे.वी देसाई ने बताया कि विद्यार्थियों की इस अनोखी पहल को देखकर वह काफी खुश हैं और उन्होंने कहा कि अगर युवा पीढ़ी दृढ़ संकल्प कर ले तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है| विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ० राजीव रतन ने कहा की विश्वविद्यालय भरपूर कोशिश करेगा कि विश्वविद्यालय के बाहर भी समय समय पर जनसेवा की जाये।इस अवसर पर पर रेशु विरमानी, गिरीश कुमार, गीता मेहलावत, सतवीर सिंह, कयामुद्दीन, माधुरी ग्रोवर, हिदायतुल्लाह, हितेश शर्मा, मोहित मंगला, शादाब आलम, हिमांशु, त्रिलोक चंद शर्मा, विनोद कुमार, हरपाल, योगेश, राजेश आदि सभी स्टाफ छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित थे।
Related Posts
बडख़ल विधानसभा में दो गुटों में बंटी भाजपा : धर्मबीर भड़ाना
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। आम आदमी पार्टी बडखल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा…
महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान तथा आर्य केंद्रिय सभा फरीदाबाद के तत्वाधान में आर्य समाज नेहरू ग्राउंड के प्रांगण में आर्य समाज स्थापना दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान तथा आर्य केंद्रिय सभा फरीदाबाद के तत्वाधान में आर्य समाज नेहरू…
बिन राजनीति के सम्पन्न होगा पंखा मेला : समाजसेवी ओपी भाटी
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। ओल्ड फरीदाबाद स्थित पथवारी मंदिर पर लगने वाले ऐतिहासिक पंखा मेला की प्रक्रिया शुरू कर दी…