फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। युवा कांग्रेस फरीदाबाद के अध्यक्ष नितिन सिंगला को आज लोगों से जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। आज सिंगला का जन्मदिन होने के कारण सुबह से ही बधाइयों का तांता उनके निवास पर लग गया। नितिन सिंगला युवाओं में खासे लोकप्रिय माने जाते हैं और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला के पुत्र हैं। नितिन सिंगला ने कई वर्षों से अपने पिता लखन सिंगला को विधायक बनाने का अभियान छेड़ा हुआ है। नितिन सिंगला बहुत ही मृदुभाषी, शिक्षित और सहयोगी युवा माने जाते हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा के खास माने जाने वाले नितिन सिंगला को पिछले दिनों हुए युवा काग्रेस के चुनाव में भारी मतों से विजय प्राप्त हुई थी और वह फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे।
Related Posts
कक्षा- दसवीं व बारहवीं (2021-22) के परिणाम में आयशर विद्यालय सैक्टर -46 फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : आयशर विद्यालय के विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया कि मंज़िलें उन्हें नहीं मिलती जिनके ख़्वाब…
अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )| मानव रचना शैक्षणिक संस्थान से एमबीए कर रहे छात्र अंकुर मित्तल ने शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड पर निशाना…
केन्द्रीय राज्य मंत्री गुर्जर के गोद लिए गांव तिलपत में बीजेपी नेता राजेश नागर का भव्य स्वागत
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) । बीजेपी नेता राजेश नागर का केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के गोद लिए गांव…