रितिक रोशन ने सबसे हैंडसम अभिनेता का खिताब किया अपने नाम

Posted by: | Posted on: January 15, 2018
Vinod Vaishnav | बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने दुनिया के सबसे हैंडसम अभिनेता की सूची में पहला पायदान अपने नाम कर लिया है। यह सूची दुनिया के टॉप मोस्ट के आधार पर जारी की जाती है।इस सूची में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पांचवे स्थान पर रहे।रॉबर्ट पैटिनसन, ताइवान अभिनेता गॉडफ्रे गाओ, क्रिस इवांस, डेविड बोरेणाज़, कनाडा के स्टार नूह मिल्स, हेनरी केविल, टॉम हिड्ल्सटॉन

और सैम हेउघन जैसे अंतरराष्ट्रीय नामो को मात दे कर रितिक रोशन ने 2018 में दुनिया के सबसे हैंडसम अभिनेता का खिताब अपने नाम कर लिया है।यह सूची अभिनेता की खूबसूरती, अंतराष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रशंसकों की संख्या, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ब्रांड इंडोर्समेंट के तहत तय की जाती है।रितिक रोशन इससे पहले एशिया के सबसे सेक्सी मेन, हॉटेस्ट मेन ऑन प्लेनेट का खिताब अपने नाम दर्ज करवा चुके है। अभिनेता को बॉलीवुड  का “ग्रीक गॉड” के रूप में जाना जाता है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *