फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) |ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल आज सैक्टर-37 स्थित समाजसेवी विनोद भाटी के निवास पर पहुंचे। जहां विनोद भाटी ने अपने साथियों सहित राज्यपाल का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ वार्ड नंबर 29 की पार्षद नीतू भाटी भी विशेष रुप से उपस्थित थी। ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने विनोद भाटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि विनोद भाटी हमेशा दूसरों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है और इस कार्य को विनोद भाटी बाखूबी निभा रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि आज ऐसे लोगों की समाज व देश को बहुत जरूरत है। अपने निवास पर पहुंचने पर समाजसेवी विनोद भाटी ने गुलदस्ता देकर राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल का स्वागत किया और कहा कि राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल स्वच्छ व साफ छवि के व्यक्ति है। इस मौके पर राज्यपाल का स्वागत करने वालों में रामसिंह नेताजी सरपंच महमूदपुर , अरुण कटोच उपाध्यक्ष हिमाचल वेलफेयर एसोसिएशन, सुभाष, बलराज, रोहताश भाटी, उत्तम, अजय शर्मा, अरूण शर्मा,महेश माहौर,राकेश ,अजय भाटी, सुन्दर कसाना, छोटु, अनुप शर्मा, मन्नु चपराना, रविंद्र भाटी, सुबोध भाटी, प्रमोद भाटी, गौरव भाटी, राहुल चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Related Posts
जनसेवा करना अपने आप में एक बडी चुनौती:दलबीर
Brajesh Bhadoriya/ Vinod Vaishnav । ह्मूमैन लीगल ऐड एण्ड क्राइम कंट्रोल आगे्रनाइजेशन एनजीओं (रजि.) संस्था द्वारा एनजीओं तत्वाधान में कार्यक्रता…
मानव रचना में नेशनल न्यूट्रिशन वीक-2019 की शुरुआत
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) | मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के न्यूट्रिशन एंड डायटिटिक्स डिपार्टमेंट की ओर से…
A Royal Touch of “Copper” for your personality
(Advertisement ) | Lyla Blanc, one of the best perfume brands for men, introduces its luxurious fragrances ‘Royal Touch’. The…